Tarot horoscope 28 june 2021: टैरो कार्ड कह रहे हैं कि आज तुला राशि वालों को नौकरी पेशा में उचित कार्य की वजह से उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी. व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा.
मेष- The Sun
पिछले कुछ समय से आपने बिजनेस में जो बदलाव किए हैं, उनका उचित परिणाम मिलेगा. मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. सिर्फ अपनी कार्यक्षमता और अपने निर्णयों पर ही विश्वास रखें.
उपाय: शिव स्तोत्र का पाठ करें.
वृषभ-The moon
दिन की शुरुआत से ही आज आप आपको सुख शांति और समाधान प्राप्त होने वाला है. आज अधिक समय आप एकांत में रहकर मन की शांति का पूरी तरह से अनुभव लेने की कोशिश करेंगे.
उपाय: मंदिर में गुड़ का दान करें.
मिथुन- Eight of wands
व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा. इस समय रुपए-पैसे के लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी रखना जरूरी है. अगर व्यवसाय से संबंधित किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, इस योजना को गंभीरता से अंजाम दें. उचित रिजल्ट मिलेंगे.
उपाय: शिवलिंग पर बेल्पत्र अर्पित करें.
कर्क-Empress
पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा. प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की स्वीकृति मिलेगी. त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती हैं.
उपाय: ऊं नमः शिवाय का 108 बार जाप करें.
सिंह- Eight of cups
किसी निकट संबंधी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने का प्रयास करें. निश्चित ही सफलता मिलेगी तथा आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर भी दोबारा विचार करें. इसके उचित परिणाम हासिल होंगे.
उपाय: भगवान शिव को मिश्री अर्पित करें.
कन्या - Queen of swords
व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा. यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसमें ढील ना दें अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
उपाय: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें.
तुला- Nine of cups
व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा. किसी की भी सलाह को नजरअंदाज ना करें. नौकरी पेशा लोगों की उचित कार्य की वजह से उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी.
उपाय: धतूरा भगवान शिव पर अर्पित करें.
वृश्चिक -The Strength
किसी भी विषम परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास को बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा. भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें. भाग्य अपने आप आपका सहयोग करेगा. दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें.
उपाय: गरीबो को खाना खिलाएं.
धनु-The chariot
संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है. उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा दोस्ताना व्यवहार रखें. हालांकि घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है.
उपाय: सफेद चन्दन का तिलक मस्तक पर लगाएं.
मकर- Page of Swords
व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा. किसी प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. परंतु मेहनत करने से परेशानियां दूर भी होगी. युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई आवेदन मिलने की संभावना है.
उपाय: रोजमेरी एसेंस का प्रयोग करें.
कुम्भ-Three of cups
घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है. इस समय किसी गलत रास्ते पर जाने की आशंका लग रही है. ज्यादा अनुशासन बनाकर रखने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
मीन- The hermit
व्यवसाय में कार्य की अधिकता बनी रहेगी. प्रगति के भी महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे. परंतु बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने कार्यक्षेत्र पर ना होने दें. नौकरी पेशा लोगों का अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी.
उपाय: शिव जी की आरती प्रदोष काल में करें.