scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 1 March 2026: धन निवेश करेंगे, विदेश जा सकते हैं

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 1 March 2026: नए घर को खरीदने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है.कुछ बदलाव कार्य क्षेत्र में आ सकते है.इससे थोड़ी परेशानी अनुभव करेंगे.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
 Cards:- Four of wands

किसी भी निर्णय को लेकर अच्छे से सोच विचार करें.दूसरी की सोच अपने निर्णय पर हावी न होने दें.बार बार किसी बात का दोहराव सामने वाले को चिढ़ा सकता है.अच्छे और सही अवसर का चयन करना बुद्धिमत्ता और अनुभव पर निर्भर करता है.कुछ नए लोगों से मुलाकात बड़ी योजनाओं को प्राप्ति का मार्ग खोल सकती है.किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में सही मार्ग का चयन किया जा सकता है.

विवाह के लिए परिजनों का दवाब बढ़ सकता है.प्रिय को परिजनों से मिलवाने का प्रयास करेंगे.संतान की उच्च शिक्षा को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं.उसकी इच्छा विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करने की बनी हुई है.और इसके लिए वह लगातार प्रयास कर सकते  है.नए घर को खरीदने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है.कुछ बदलाव कार्य क्षेत्र में आ सकते है.इससे थोड़ी परेशानी अनुभव करेंगे.

स्वास्थ्य:लापरवाही से पैरों में मोच आ सकती है. जिसके चलते चलना फिरना मुश्किल हो सकता है.

आर्थिक स्थिति: माता से कोई कीमती उपहार मिल सकता हैं.जल्द ही किसी बड़े धन निवेश का हिस्सा बन सकते हैं.

रिश्ते:प्रिय का बार-बार किसी बात को छुपाना जल्द ही बदलाव को लेकर आ सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement