1.मेष राशि
आज इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपके खर्चे किसी महंगे रेस्त्रां में भोजन से लेकर कपड़े, गहने आदि तक में होंगे. आज थोड़ा खर्चा करते हुए आनंद मनाना सही है लेकिन, इसमें भी संतुलन तो चाहिए.
2. वृषभ राशि
जिस चीज की आपको आवश्यकता नहीं है उसपर धन खर्च न करें, नहीं तो धन और सम्मान दोनों की हानि हो सकती है. व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ थोड़ी परेशानी के साथ हासिल होगा.
3. मिथुन राशि
आज इस राशि के लोगों को निवेश समझदारी से करना ही आपके लिए बेहतर होगा. आपको अपने परिवार के किसी छोटे सदस्य की शादी का खर्च उठाना पड़ सकता है.
4. कर्क राशि
आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा. वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि, आपकी जेब पर भारी था लेकिन, आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला. आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा-जोखा रखना होगा.
5. सिंह राशि
इस राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आर्थिक मामलों में अधिक ध्यान देंगे. अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी. इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले.
6. कन्या राशि
नए कामों में दिलों-दिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें. नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. लेकिन आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा.
7. तुला राशि
पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी. आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें. प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें. हो सकता है आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं.
8. धनु राशि
आज आय अच्छी रहेगी लेकिन, बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा. व्यावसायीक एंव आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नए अवसर प्रदान कर सकती है. आर्थिक स्थिति आज ठीक रहेगी.
9. वृश्चिक राशि
आज अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है. ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे.
10. मकर राशि
नौकरी पेशा लोगों का अपने अधिकारियों के प्रति असंतोष बढ़ेगा. व्यापारियों के लिए दिन मध्य साबित होगा. आज अपने उधार चुका देने का दिन है. आज आप कुछ निवेश करेंगे. जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला ना करें
11. कुंभ राशि
पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. कोई बड़ी खरीददारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का अपने लकी नंबर से मिलान कराइये.
12. मीन राशि
आज व्यवसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास संभव है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप निराश नहीं होंगे. वित्तीय क्षेत्र में अचानक लाभ का प्रबल संकेत है.