scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 28 February 2026: आदत में बदलाव लाएं, विवाद को खत्म करेंगे

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 28 February 2026: बुरी संगत से खुद को दूर रखें.संतान के साथ रिश्ते अच्छे बनाए.उसकी परेशानियों को समझे और उनका समाधान करें.इस धन को किसी अच्छी योजना में निवेशित करें.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला (Libra):-
Cards:- Knight of swords 

पूर्व की परिस्थितियों से खुद को बाहर निकालते हुए हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ा सकते है.वर्तमान समय में खुद को पहले से बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे.कार्यों पूरा करते समय आलस्य और लापरवाही को दूर रखें.किसी नए कार्य की शुरुआत करने की कोशिश कर सकते हैं.समय अनुकूल है.अभी किए गए छोटे छोटे प्रयास आगे अच्छे प्रतिफल लेकर आ सकते है.

संभव हैं, कि जल्द ही किसी कार्य के कारण विदेश यात्रा करना पड़ जाएं. किसी संपत्ति खरीदने या बेचने पर सोच विचार कर सकते है..नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है.हो सकता हैं,कि इस पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण की सूचना भी मिले.जल्दबाजी और लापरवाही कार्यों में विघ्न डाल सकती है.स्वार्थी और मतलबी लोगों के साथ रिश्ते सीमित करें.बुरी संगत से खुद को दूर रखें.संतान के साथ रिश्ते अच्छे बनाए.उसकी परेशानियों को समझे और उनका समाधान करें.

स्वास्थ्य: नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है.देर रात तक कार्य करने की आदत में बदलाव लाएं.

आर्थिक स्थिति:परिवार में अचानक से कही से धन लाभ हो सकता है.इस धन को किसी अच्छी योजना में निवेशित करें.

रिश्ते:प्रिय के साथ चल  रहे विवाद को खत्म करेंगे.स्थान परिवर्तन की संभावना के चलते परिवार से दूर हो सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement