सिंह (Leo):-
Cards:- The Tower
किसी पुरानी गलती के सामने आने से थोड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. संतान के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. अपने आसपास के लोगों को पहचान कर चलना होगा. संभव हैं, कि कुछ लोग आपके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों से ईर्ष्या रख रहे हो. अपने कामों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना दिखाएं. व्यवसाय से जुड़े सभी निर्णय सोच समझ कर लें. किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है, जिसका असर व्यावसायिक जीवन में भी देखने को मिल सकता है.
लंबे समय के बाद जीवनसाथी के साथ नजदीकियां महसूस कर पाएंगे. दोनों के परिजनों के बीच के तनाव का असर इस रिश्ते पर पड़ा होगा. आर्थिक मामलों में निर्णय सोच समझ कर लें. किसी व्यक्ति के साथ बढ़ती हुई नजदीकियां के चलते कार्य क्षेत्र में दोनों को लेकर कुछ अफवाहें फैल सकती हैं. इस समय इन अफवाहों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया न दें. शांत रहकर इस समय को गुजर जाने दे.
स्वास्थ्य: बार-बार बुखार आना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है. किसी अन्य चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: लेनदेन के मामले में यह समय अनुकूल नहीं है. आर्थिक मामलों से संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर बिना पढ़े न करें.
रिश्ते: संतान के साथ विवाद को ज्यादा ना बढ़ाएं. इससे उसके मन में अवसाद की स्थिति हो सकती है.