सिंह - आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. श्रेष्ठजनों से भेंट होगी. कार्यव्यापार में सबका सहयोग पाएंगे. पेशेवर निसंकोच आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे. योजनाओं को समर्थन मिलेगा. मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी. सहज संवाद बनाए रखेंगे. पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी. समय प्रबंधन बेहतर होगा. सकारात्मक परिणाम बनेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा. समर्थन का भाव रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में सकारात्मकता रहेगी. चहुंओर सामंजस्यता बढ़ेगी. आर्थिक संबंधों में बेहतर रहेंगे. पेशेवर लेनदेन में गति आएगी. कार्य योजनाएं सफल होंगी. वाणि्िज्यक मौके भुनाएंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय अवसरों को भुनाएंगे. प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा. प्रशासनिक कार्य संवरेंगे. धन संपत्ति के विषयों में रुचि बढ़ेगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. सूझबूझ सजगता से काम लेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम में शुभता बनी रहेगी. घर का वातावरण मधुर बना रहेगा. रिश्तों में विश्वास बनाए रहेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. प्रियजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. सुखद पल साझा करेंगे. मित्रों का ध्यान रखेंगे. सहयोग की भावना रखेंगे. प्रियजन विश्वसनीय रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सहज संतुलन बनाए रखेंगे. व्यवस्था पर जोर बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सुख सौख्य बढ़ेगा. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. मनोबल बढ़ेगा.
शुभ अंक : 1, 5, 7
शुभ रंग : कत्थई
आज का उपाय : वेदों के संरक्षक भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का प्रयोग करें. वचन पूरा करें.