scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 28 February 2026: सकारात्मक बदलाव होगा, नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 28 February 2026: सामने वाले के व्यवहार के चलते अधिकारी से विभाग/स्थान परिवर्तन का निवेदन कर सकते है.इस समय ईश्वर पर विश्वास मजबूती से बनाए रखें.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

1.मेष (Aries):-
Cards:-Six of swords 

बार-बार सामने वाला अपमानित करने के उद्देश्य से परेशान कर सकता है.जिसके चलते किसी भी कार्य में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे है.कार्यों को पूरा न करने के कारण उच्च अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जा सकता है.इस समय मानसिक तनाव को दूर करने और कार्यों में सफलता प्राप्त करने के प्रयास कर सकते है.सामने वाले के व्यवहार के चलते अधिकारी से विभाग/स्थान परिवर्तन का निवेदन कर सकते है.इस समय ईश्वर पर विश्वास मजबूती से बनाए रखें.जीवनसाथी के व्यवहार में परिजनों को आश्चर्य चकित कर सकता है.

सामने वाले के कटु व्यवहार से त्रस्त सभी लोग इस परिवर्तन से खुश हो सकते हैं.प्रिय के परिजन विभाग का प्रस्ताव ला सकते हैं. संभव है, कि अभी तक आपने परिजनों को इस बात से अवगत ही न कराया हो. जिसके चलते परिजन अभी कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. नए व्यवसाय की शुरुआत करना आसान नहीं लग रहा है. किसी अनुभवी मित्र या परिजन की मदद ले सकते हैं. विचारों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे.

स्वास्थ्य: किसी कीड़े के काटने से पैरों में फफोले हो सकते है.किसी की सलाह पर घरेलू उपचार कर सकते है.

आर्थिक स्थिति: स्थान परिवर्तन के चलते आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है. इस समय खर्चो पर नियंत्रण रखेंगे.

रिश्ते: पुराने मित्रों की मदद से प्रिया के परिजनों को विवाह के लिए मना सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement