मेष (Aries):-
Cards:- Six of cups
संतान से जुड़ी कोई समस्या हो,तो उसमें अब सुधार आता नजर आएगा. कोई पुराना लेनदेन समाप्त हो सकता है. कुछ नए लोगों से संपर्क हो सकता है. जिनसे आगे कुछ अच्छे अवसर मिल सकते है. किसी पुरानी गलती को याद करके पछतावा हो सकता है. बेवजह तर्क वितर्क से दूर रहने की सलाह दी जाती है. इससे व्यर्थ समय की बर्बादी होती है. करीबी लोगों से समय कुछ नए योजना को क्रियान्वित करने पर विचार कर सकते है. किसी बात को लेकर खयाली पुलाव पकाने की जगह उसको पूरा करने का प्रयास करें.
घर से जुड़ा कोई निवेश कर सकते है. लकड़ी का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए समय काफी अनुकूल है. राजनीति में जाने की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है. कुछ पुराने संपर्कों से कार्य में आ रही रूकावटों के कारण मिल सकते है. लोगों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. सभी लोगों का सम्मान करें. किसी सरकारी योजना में शामिल हो सकते है. जो आगे काफी लाभदायक रह सकती है.
स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहें. चिकित्सक सलाह को चेतावनी के रूप में लेने को कह सकते है.
आर्थिक स्थिति: ज्यादा खर्चों की वजह से जीवनसाथी से खटपट हो सकती है. कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें.
रिश्ते: जीवनसाथी के व्यवहार में आया बदलाव रिश्ते में नयापन और जोश भर देगा.