scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?

क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 1/12
मेष राशि- इस राशि के लिए मुख्य रूप से तीन अक्षर बड़े महत्वपूर्ण होते हैं - म, भ, और न. इनको विवाह तथा संबंधों के मामले में "प" और "ख" अक्षरों के प्रयोग से बचना चाहिए. शीघ्र सफलता और धन लाभ के लिए "म" या इससे शुरू होने वाले नाम शुभ होंगे.

क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 2/12
वृष राशि- इस राशि के लिए तीन अक्षर शुभ होते हैं - "प","ग" और य. इनको "अ" "व"और "र" अक्षर शुभ परिणाम नहीं देता. वैवाहिक जीवन और करियर में सफलता के लिए "ग" अक्षर सबसे उत्तम होता है.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 3/12
मिथुन राशि- इस राशि के लिए मुख्य रूप से दो अक्षर शुभ होते हैं - "र" और "श". इनको "क" और "च" अक्षर शुभ परिणाम नहीं देता. जीवन में सफलता के लिए इनको "स" या "श" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.

Advertisement
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 4/12
कर्क राशि- इस राशि के लिए चार अक्षर महत्वपूर्ण होते हैं - "न","श","म" और "द". इनको "अ" और "प" अक्षर लाभ नहीं दे सकते. जीवन में सफलता के लिए "श" या "द" अक्षर का चुनाव करना चाहिए.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 5/12
सिंह राशि- इस राशि के लिए "भ","य","ल" और "अ" अक्षर शुभ होते हैं. इनके लिए "ह" और "र" अक्षर शुभ नहीं होता. अच्छे स्वास्थ्य और स्थाई जीवन के लिए इनको "अ" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 6/12
कन्या राशि- इस राशि के लिए "ग","ओ"और "र" अक्षर शुभ होता है. इनके लिए "स" और "त" अक्षर कभी शुभ नहीं होते. इनको धन लाभ और खुशियों के लिए हमेशा "र" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 7/12
तुला राशि- इस राशि के लिए "श","स","क" और "घ" अक्षर शुभ माने जाते हैं. इनके लिए "च","म" और "न" अक्षर कभी भी शुभ नहीं होते. इनको मन और रिश्तों को मजबूत रखने के लिए तथा सफलता के लिए "स" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 8/12
वृश्चिक राशि- इनके लिए "अ" ,"न", "प" और "द" अक्षर शुभ होता है. इनके लिए "व" ,"र" और "क" अक्षर समस्या का कारण बनता है . इनको बार बार के उतार चढ़ाव से बचने के लिए "अ" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 9/12
धनु राशि- इनके लिए " श","म","ह" और "अ" अक्षर शुभ होता है. इनके लिए "व" और "क" अक्षर कभी शुभ नहीं हो सकता.
इनको शांतिपूर्ण जीवन और उन्नति के लिए "अ" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
Advertisement
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 10/12
मकर राशि - इनके लिए "व","ल" "ज"और "ख" अक्षर शुभ होगा. इनको हमेशा "द","ह" और"म" अक्षर से नुकसान होगा, इनसे बचना चाहिए. इनको जीवन में सफलता के लिए "व" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 11/12
कुम्भ राशि- इनके लिए "क","श","अ" और "र" अक्षर शुभ होता है. इनको हमेशा "ह","प" और "ड" अक्षर से दूर रहना चाहिए. इनके लिए सर्वोत्तम अक्षर "अ" होता है , जो इनको जीवन में ऊंचाईयों तक ले जाता है.
क्या है अक्षरों का आपके भाग्य से सम्बन्ध?
  • 12/12
मीन राशि- इनके लिए "ह","न" और "य" अक्षर शुभ होते हैं. इनको "ट","म" और "र" अक्षर शुभ परिणाम नहीं देते. इनको जीवन में हर प्रकार की उन्नति के लिए "न" अक्षर का प्रयोग करना चाहिए.
Advertisement
Advertisement