scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

दिल्ली में इस जगह मिलते हैं 750 रुपये के 4 गोलगप्पे, जानें क्या है खास

दिल्ली में इस जगह मिलते हैं 750 रुपये के 4 गोलगप्पे, जानें क्या है खास
  • 1/5
स्ट्रीट फूड में गोलगप्पे भारतीयों की पहली पसंद में गिने जाते हैं. मुंबई से लेकर दिल्ली तक इसका तीखा और खट्टा-मीठा स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. यह बड़ी आसानी से 10-20 रुपये प्रति प्लेट कहीं भी मिल जाते हैं. दिल्ली-एनसीआर के बड़े मॉल्स में भी इनकी कीमत 40-50 रुपये से ज्यादा नहीं है.
दिल्ली में इस जगह मिलते हैं 750 रुपये के 4 गोलगप्पे, जानें क्या है खास
  • 2/5
हालांकि दिल्ली में एक जगह ऐसी भी है जहां 10-20 रुपये में बिकने वाले गोलगप्पों की कीमत 750 रुपये है. गोलगप्पों का यह रेट शायद बिना खाए ही आपके दांत खट्टे कर दे.
दिल्ली में इस जगह मिलते हैं 750 रुपये के 4 गोलगप्पे, जानें क्या है खास
  • 3/5
पानी-पूरी का यह स्पेशल रेस्टोरेंट नई दिल्ली एयरोसिटी में है. यहां गोलगप्पे की एक प्लेट का रेट 750 रुपये है, जिसमें सिर्फ चार गोलगप्पे मिलते हैं. यानी एक गोलगप्पा आपका करीब 187 रुपये का पड़ेगा.
Advertisement
दिल्ली में इस जगह मिलते हैं 750 रुपये के 4 गोलगप्पे, जानें क्या है खास
  • 4/5
वैसे तो इन गोलगप्पों का रेट 600 रुपये है, लेकिन 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद गोलगप्पे की एक प्लेट का रेट 708 रुपये हो जाता है. इसके ऊपर रेस्टोरेंट अलग से कुछ चार्ज लेता है जिसके बाद इसकी कीमत 750 रुपये हो जाती है.
दिल्ली में इस जगह मिलते हैं 750 रुपये के 4 गोलगप्पे, जानें क्या है खास
  • 5/5
वैसे तो यह गोलगप्पा दिखने में एकदम साधारण है. गोलगप्पे के अंदर भरा स्टफ आलू, खट्टी-मीठी चटनी, छोले और दही होती है. इसके साथ ही जायके के लिए कैवियर इनिटेशन दिया जाता है, जो उसके स्वाद को थोड़ा अलग बनाने का काम करता है.
Advertisement
Advertisement