सावन के आखिरी सोमवार को राखी है. आपने तो राखी की शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी. लेकिन आपने अगर अब तक बाजार से राखी की खरीदारी नहीं की है तो हम यहां आपको सिखा रहे हैं घर में ही पड़ी चीजों से राखी बनाने का हुनर. यह बाजार वाली राखी से खूबसूरत दिखेगी और सस्ती भी पड़ेगी.
घर में पड़ी चीजों से ही आप खूबसूरत राखियां तैयार कर सकती हैं. यहां हम बता रहे हैं घर में पड़े ईयरबड से कैसे राखी बनाई जा सकती है.
इसके लिए 6 से 7 ईयरबड़ को छोटे-छोटे पीस में काट लें. यानी ईयरबड़ के बीच के हिस्से को काट कर निकाल दें.
फिर दो प्लास्टिक पेपर या चाटपेपर के गोलाकार में कटे टुकड़े ले लें. आप इसके लिए सैटन कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
15 से 16 इंच सैटन रिब्बन लें. आप सैटन कपड़े से काटकर भी रिब्बन बना सकती हैं. इसके अलावा आप रिब्बन की जगह कई रंगों वाले मोटे धागे की बनी डोरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
ऐसा करने से आपका रिब्बन बाहर की ओर दिखाई नहीं देगा और आकर्षक लगेगा. इसके बाद अब ऊपर की ग्लू लगाएं.
अब इतना तैयार होने के बाद इस पर ग्लिटर वाले हार्ट शेप चिपका दें. आप हार्ट शेप की जगह कोई फूल भी चिपका सकती हैं. अक्सर बच्चों के फ्रॉक से निकले बटन या फूल इधर-उधर फेंक देते हैं. उनका इस्तेमाल कर सकती हैं.