केंद्र सरकार के तमाम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है. कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ता में 10 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है. अब महंगाई भत्ता 80 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी कर दिया गया है और यह दर जुलाई महीने से लागू कर दी गई है.