scorecardresearch
 
Advertisement

Delhi Dehradun Expressway Inauguration Live: दिल्ली से देहरादून अब 2.5 घंटे में, PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

aajtak.in | नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2026, 2:37 PM IST

Delhi Dehradun Expressway Inauguration Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इस परियोजना में एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है. पीएम देहरादून में पूजा-अर्चना के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया.

PM Modi Delhi-Dehradun Expressway. PM Modi Delhi-Dehradun Expressway.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

 इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ. इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है.


दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन से पहले पीएम मोदी सहारनपुर होते हुए देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंच गए हैं, जहां वह पूजा-अर्चना की. इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 11:15 बजे यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की और एक भव्य रोड शो किया, जहां जनसैलाब में पीएम को जोरदार स्वागत किया.  

इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से तैयार ये प्रोजेक्ट आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है. करीब 13,000 करोड़ रुपये की इस सौगात में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल है.

वहीं, पीएम के आगमन को लेकर देहरादून में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शहर में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं.

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के उद्घाटन से जुड़ी खबरों के लिए पेज पर बने रहें...

2:37 PM (एक घंटा पहले)

राष्ट्र के भाग्य की रेखाएं हैं- सड़कें और हाईवे: पीएम मोदी

Posted by :- Nitin

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ उत्तराखंड की प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है. ये प्रोजेक्ट भी उत्तराखंड के विकास को नई गति देगा. इस एक्सप्रेसवे का बहुत बड़ा हिस्सा जो वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रास्ते यहां पहुंचता है. इससे गाज़ियाबाद बागपत, बड़ोत, शामली और सहारनपुर जैसे अनेक शहरों को भी बहुत फायदा होगा. टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम है. पूरे देश को इस प्रोजेक्ट की बहुत बहुत बधाई देता हूं.

साथियों आज डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती भी है. मैं सभी देशवासियों की ओर से बाबा साहेब को कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. बीते दशक में हमारी सरकार ने जो नीतियां बनाई, जो निर्णय लिए. वो संविधान की गरिमा को पुनः स्थापित करने वाले रहे. आर्टिकल 370 हटने आज पूरे देश में भारत का संविधान लागू है. जिन दर्जनों जिलों में नक्सलवाद खत्म हुआ है. वहां भी अब संविधान की भावना के अनुरूप काम हो रहा है. देश में समान नागरिक संहिता लागू हो. ये हमारे संविधान की अपेक्षा है. उत्तराखंड ने संविधान की इस भावना को आगे बढ़कर और उस भावना को आगे बढ़ाकर. पूरे देश को राह दिखाई है.

पीएम ने आगे कहा कि बाबा साहब का जीवन गरीबों को वंचितों को शोषितों को न्यायपूर्ण व्यवस्था देने के लिए समर्पित था. हमारी सरकार आज उसी भावना के साथ हर गरीब, हर वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है और सामाजिक न्याय देश के संतुलित विकास का एक बहुत बड़ा माध्यम है. सबको सुविधा है, सबकी समृद्धि है, इसलिए ही बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगीकरण की भरपूर वकालत करते थे. साथियों भविष्य की दशा और दिशा क्या होगी? अक्सर लोग इसके लिए हाथ की रेखाओं को देखते हैं दिखाते हैं जो भविष्यवेत्ता होते हैं ना वो हस्त रेखाएं देखते हैं और हर व्यक्ति के भविष्य के विषय में बताते हैं.  लेकिन मैं अगर इसी संदर्भ बात को इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़ कर के देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाए कौन-सी होती है? राष्ट्र की भाग्य रेखाएं ये हमारी सड़कें होती हैं, हमारे हाईवे होते हैं.

2:19 PM (2 घंटे पहले)

PM Modi Expressway Inauguration: PM मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन

Posted by :- Nitin

PM Modi Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है. इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे हो जाएगा. इसे मानव-पशु संघर्ष को काफी हद तक कम करने के उद्देश्य से कई विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है. इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.


 

12:58 PM (3 घंटे पहले)

देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंच गए हैं, जहां वह पूजा-अर्चना के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे.

 

12:39 PM (3 घंटे पहले)

Delhi Dehradun Expressway Opening: वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का पीएम मोदी ने लिया जायजा

Posted by :- Nitin

Delhi Dehradun Expressway Opening: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का उद्धाटन करने से पहले यूपी के सहारनपुर में कॉरिडोर के ऊंचे हिस्से पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का जायजा लिया. प्रधानमंत्री जल्द ही देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे.

 

Advertisement
12:28 PM (3 घंटे पहले)

Delhi-Dehradun Expressway: विकास के नए रास्ते खोलेगा ये कॉरिडोर

Posted by :- Darakhshan

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाएगा. इससे व्यापार और विकास के नए रास्ते खोलकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा. ये परियोजना प्रधानमंत्री के उस नजरिए को दिखाती है जिसमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का विकास करना शामिल है.

11:37 AM (4 घंटे पहले)

सहारनपुर में पीएम मोदी का रोड शो शुरू, थोड़ी देर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

Posted by :- Nitin

सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो शुरू हो गया है. रोड शो के बाद पीएम दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. 

11:21 AM (4 घंटे पहले)

Delhi Dehradun Expressway Route: अब 2.5 में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून

Posted by :- Nitin

PM नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. ये कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले वक्त (जो वर्तमान में छह घंटे है) को घटाकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा.

10:57 AM (5 घंटे पहले)

Delhi Dehradun Expressway Inauguration: वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में दिखी वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही की झलक

Posted by :- Nitin

Delhi Dehradun Expressway Inauguration: नवनिर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे में विशेष रूप से जंगली जानवरों ध्यान में रखते हुए बनाए गए वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में हाल ही में वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही की झलक देखी गई.

10:49 AM (5 घंटे पहले)

'आंबेडकर के नाम पर हो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का नामकरण', हरीश रावत ने की मांग

Posted by :- Nitin

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस रावत कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के नामकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मांग करते हुए कहा, इस एक्सप्रेस-वे का नाम बी.आर आंबेडकर के नाम पर रखा जाए जो आंबेडकर जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. 

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद देहरादून शहर में ट्रैफिक, जाम और यातायात की परेशानियां बढ़ने की आशंकाएं हैं. उनका कहना है कि इसका सीधा असर आम जनजीवन और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा.

उन्होंने चिंता जताई कि इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा, क्योंकि गाड़ियों की धीमी आवाजाही से किराए बढ़ने की संभावनाएं हैं. कांग्रेस नेता ने अंत में सरकार से जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Advertisement
10:37 AM (5 घंटे पहले)

Delhi Dehradun Expressway News: PM मोदी थोड़ी देर में वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का सहारनपुर में उद्घाटन करेंगे. इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे हो जाएगा. इसे मानव-पशु संघर्ष को काफी हद तक कम करने के उद्देश्य से कई विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है. इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.

 

Advertisement
Advertisement