जैसलमेर से करीब 50 किलोमीटर दूर जेठा गांव के निकट सोमवार को भारतीय वायु सेना का लडाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में विमान का पायलट सुरक्षित बच गया.
पुलिस अधीक्षक डॉ. विष्णु कांत ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान का पायलट और सह पायलट सुरक्षित बच गये हैं. उन्होने बताया कि जैसलमेर-जोधपुर सड़क मार्ग पर स्थित जेठा गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान में आग गई.
कांत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 एमके आई लड़ाकू विमान गांव की आबादी से दूर गिरने के कारण जनहानि नहीं हुई. उन्होने बताया कि दुर्घटना के कारण के बारे में वायु सेना अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं.