scorecardresearch
 

जंग के लिए तैयार है भारतीय सेना, सामने नहीं टिकेगी PLA, लद्दाख में ITBP के साथ किया युद्धाभ्यास

भारतीय सेना नुब्रा घाटी को दौलत बेग ओल्डी (DBO) क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क पर तेजी से काम कर रही है, जिससे सेना चीनी मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ सकेगी.

Advertisement
X
फाइल फोटो
फाइल फोटो
स्टोरी हाइलाइट्स
  • लद्दाख में मिलेगा चीन को करारा जवाब
  • डीबीओ क्षेत्र में सड़क बना रही है सेना

भारत और चीन के बीच बीते करीब दो सालों से सैन्य गतिरोध बना हुआ है. इसको देखते हुए भारतीय सेना जंग के हालात की तैयारी में जुट गई है. चीनी सेना को जवाब देने के लिए लद्दाख सेक्‍टर में नया इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर भी बनाया जा रहा है. इस बारे में एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी है.


शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) के पास भारतीय सेना और ITBP के जवान संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास कर रहे हैं. इसका मकसद दोनों सुरक्षा बलों में समन्‍वय बढ़ाना है. लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारतीय सुरक्षा बल सैन्‍य अभ्‍यास में जुटे हुए हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत कर रही सेना

चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) पैंगोंग त्सो झील पर अपना इनफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में जुटी हुई है. ऐसे में भारतीय सेना भी नुब्रा घाटी को दौलत बेग ओल्डी (DBO) क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क पर तेजी से काम कर रही है, जिससे सेना चीनी मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ सकेगी. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने नई सड़क पर काम तेज कर दिया है जो नुब्रा घाटी को डीबीओ क्षेत्र से जोड़ेगी और भारतीय बलों को देपसांग मैदानों तक पहुंचने का विकल्प देगी.  

Advertisement

भारत ने चीन की ओर केंद्रित किया ध्यान 

उन्होंने बताया कि वर्किंग सीजन में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम में तेजी आई है और इन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधि बढ़ा दी गई है. सड़क सासेर ला से होकर गुजरेगी और दो घाटियों को जोड़ेगी. इसके अलावा सड़क एक ग्लेशियर से भी गुजरेगी. दो साल पहले LAC पर यथास्थिति में बदलाव के लिए चीनी आक्रमण को देखते हुए, भारतीय सेना ने अपनी पांच डिवीजनों को लद्दाख सेक्टर से हटाकर अरुणाचल प्रदेश में तैनात कर दिया है और अपना ध्यान पाकिस्तान से हटाकर चीन की ओर कर दिया है. 

पहले से बेहतर स्थिति में भारत  

अधिकारी ने बताया कि सेना ने सड़क के बुनियादी ढांचे को भी काफी ठीक किया है, जो लद्दाख सेक्टर में ऑल वेदर रोड नेटवर्क को मजबूत कर रही है. खारदुंग ला दर्रे के साथ सड़क नेटवर्क को भी बेहतर किया गया है. इसलिए लेह से चीन के मोर्चे तक पहुंच बनाई गई है. भारतीय सेना ने भी अब चीनी सेनाओं को एक संदेश भेजा है कि वे यथास्थिति को बदलने के लिए प्रयास नहीं करें क्योंकि भारत पहले से कहीं अधिक बेहतर है.

LAC पर बसाए थे गांव

बीते दिनों भारतीय सेना के इस्टर्न कमांड के ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कालिता ने बताया था कि चीनी सेना ने LAC के पास गांव बसाए हैं. इनका दोहरा उपयोग किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. साथ ही तिब्बत रीजन में LAC के पास चीन बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कर रहा है. चीन अपनी सीमा के पास सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है. इससे पीएलए की क्षमता बढ़ेगी. हम भी स्थिति का सामना करने के लिए अपनी क्षमता और मैकेनिज्म का विकास कर रहे हैं. इससे हम मजबूत स्थिति में होंगे.
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement