scorecardresearch
 
पूर्वी दिल्ली में बढ़ेगी कॉल ड्रॉप की समस्या

पूर्वी दिल्ली में रहने वालों के लिए बुरी खबर है. ईस्ट एमसीडी ने इलाके में लगे मोबाइल टावरों का सर्वे कराया है और अवैध टावरों पर कारर्वाई भी शुरू कर दी है. इससे आने वाले दिनों में कॉल ड्रॉप की परेशानी और बढ़ सकती है.

Advertisement
X

800 टावर अवैध
पूर्वी दिल्ली में लगभग 2400 मोबाइल टावर हैं. इनमें से लगभग 1600 वैध हैं और 800 अवैध. एमसीडी ऐसे लगभग 400 अवैध टावरों को सील कर चुकी है और कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी.

टावर लगाने की फीस में बढ़ोतरी
दरअसल ईस्ट एमसीडी ने मोबाइल टावर लगाने की फीस पांच गुना बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. फिलहाल एमसीडी टेलिकॉम कंपनियों से 1 लाख रुपए का वन टाइम चार्ज वसूलती है. आने वाले दिनों में यह चार्ज 5 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है. टेलिकॉम कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं.

एमसीडी को करोड़ों की चपत
भारी-भरकम फीस से बचने के लिए पूर्वी दिल्ली में अवैध मोबाइल टावरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इससे एमसीडी को करोड़ों की चपत लग रही है. इसलिए एमसीडी अवैध मोबाइल टावरों को सील कर रही है और खामियाजा कॉल ड्रॉप के रूप में लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

Advertisement
Advertisement