scorecardresearch
 

बिग बॉस: फिनाले में पहुंचने के लायक कौन? घरवालों ने दी अपनी राय

सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को हराने के लिए तैयार दिख रहे हैं, सभी एक दूसरे पर निजी हमले कर रहे हैं और सभी अब बेबाक अंदाज में अपनी राय रख रहे हैं.

Advertisement
X
बिग बॉस कंटेस्टेंट
बिग बॉस कंटेस्टेंट

बिग बॉस सीजन 14 में शुक्रवार का दिन काफी इंट्रेस्टिंग रहा. फिनाले से सिर्फ कुछ दिन दूर देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो अब रोमांचक होता दिख रहा है. सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को हराने के लिए तैयार दिख रहे हैं, सभी एक दूसरे पर निजी हमले कर रहे हैं और सभी अब बेबाक अंदाज में अपनी राय रख रहे हैं. इस बार बिग बॉस की तरफ से भी ऐसी ही एक प्रक्रिया कर दी गई.

बिग बॉस फिनाले में किसे मिले जगह?

शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों से जानना चाहा कि कौन सा कंटेस्टेंट फिनाले में जाने लायक है. सभी कंटेस्टेंट को एक-एक कर थिएटर में खड़े होना था, और बाकी सदस्यों को कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बताना था कि कौन कितना सफल और असफल रहा है. इस टास्क में सभी की राय एक दूसरे के लिए काफी अलग देखने को मिली.  किसी ने निक्की को एंटरटेनिंग बताया तो वहीं एजाज पर बोरिंग का तमगा लगाया गया. एक तरफ जैस्मिन ने एजाज पर अपनी भड़ास निकाली, तो वहीं एजाज ने भी एक्ट्रेस को धमकी दी.

इस एपिसोड में इमोशन भी था, ड्रामा भी दिखा और कुछ हद तक मनोरंजन की डोज भी मिल गई. सभी कंटेस्टेंट ने एक दूसके को अच्छे से नीचा दिखाने की कोशिश की. एक मौका तो ऐसा आया जब एजाज और जैस्मिन का गु्स्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया. जब जैस्मिन ने एजाज को फेक बताया, तब एक्टर ने भी जैस्मिन की बिग बॉस जर्नी पर कमेंट करना शुरू कर दिया. उन्होंने जैस्मिन को इरिटेटिंग और पकाने वाला कह दिया. वहीं एजाज ने जैस्मिन पर निजी हमले करने का आरोप भी लगाया. उनकी नजरों में उनके सबसे बड़े राज का जैस्मिन ने मजाक बनाया. लेकिन इस सब बातों का जैस्मिन पर कुछ खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने खुलकर उनके खिलाफ अपना गुस्सा निकाला.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

देखें: आजतक LIVE TV 

वैसे फेक तो निक्की तंबोली तक को बताया गया. कहा गया कि रिश्ते बनाने के मामले में निक्की ने जान का इस्तेमाल किया. उन्होंने कई मौकों पर अपना स्टैंड बदला और कभी भी किसी को अपना दोस्त बनाया. लेकिन निक्की को सभी ने एंटरटेनिंग भी बताया और ये भी कहा कि उन्होंने मौके पर चौके मारे.


 

Advertisement
Advertisement