फिल्म अर्जुन रेड्डी के सहारे बॉलीवुड में भी लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर विजय देवराकोंडा आजकल अपनी पैन-इंडिया फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी काम कर रही हैं. अर्जुन इस फिल्म के अलावा अपने एक वीडियो के चलते भी वायरल हो रहे हैं.
दरअसल हाल ही में मुंबई में मौजूद थे. वे सिटी ट्रैफिक को इग्नोर करते हुए वॉक कर रहे थे. अपने बॉडीगार्ड्स और शुभचिंतकों के बीच चलते विजय का अचानक बैलेंस बिगड़ जाता है और वे मुंबई की गीली सड़कों पर फिसल जाते हैं लेकिन उनके आसपास मौजूद लोगों की मदद के चलते वे गिरने से बच जाते हैं.
गौरतलब है कि की फिल्म फाइटर तेलुगू और हिंदी में एकसाथ शॉट की जाएगी. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स और अपूर्वा मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं. अर्जुन ने अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि मैं धीरे-धीरे बदलना शुरु हुआ हूं और ये मेरे करियर के एक नए दौर की शुरुआत है. मैं अपनी हर फिल्म के साथ अपने फैंस को चौंकाना चाहता हूं और मैं भारतीय सिनेमा पर राज करना चाहता हूं.
View this post on Instagram
ड्रीम लाइफ जी रहे हैं विजय