अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की शानदार कमाई का सिलसिला आठवें दिन भी जारी है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शानदार बढ़त हासिल कर ली है. जहां पहले हफ्ते फिल्म 100 करोड़ तक पहुंचने में कामयाब हो गई थी वहीं दूसरे हफ्ते लगता है फिल्म 200 करोड़ का टारगेट लेकर चल रही है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तानाजी द अनसंग वॉरियर के कलेक्शन साझा किए हैं. फिल्म ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 10.06 करोड़ का कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 128.97 करोड़ हो गया है.
emerges a big favourite of moviegoers... Maintains a strong grip on [second] Fri... Strong chance of hitting ₹ 200 cr, if it maintains the rhythm... record run continues... Big growth on the cards... [Week 2] Fri 10.06 cr. Total: ₹ 128.97 cr. biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
ये है फिल्म की कमाई का अबतक का आंकड़ा
10 जनवरी को रिलीज तानाजी ने पहले दिन पिछले शुक्रवार को 15.10 करोड़ से ओपनिंग की थी. शनिवार को 20.57 करोड़, रविवार को 26.26 करोड़, सोमवार को 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़, गुरुवार को 11.23 करोड़ और अब शुक्रवार को 10.06 करोड़ का बिजनेस किया है. पिछले आंकड़ों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सिनेमाघरों में तानाजी का बोलबाला जारी है.
conquers BO... Incredible trending: solid weekend, smashing weekdays... Exceptional in ... Will dominate in Week 2... Fri 15.10 cr, Sat 20.57 cr, Sun 26.26 cr, Mon 13.75 cr, Tue 15.28 cr, Wed 16.72 cr, Thu 11.23 cr. Total: ₹ 118.91 cr. biz. SMASH-HIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
ओम राउत के निर्देशन में बनी , काजोल और सैफ अली खान की तिकड़ी ने धमाल मचा दिया है. जहां एक ओर अजय और काजोल की जोड़ी 12 साल बाद पर्दे पर वापस आई है वहीं अजय और सैफ की जोड़ी भी 21 साल बाद किसी फिल्म में नजर आ रही है. फिल्म में तीनों के मजबूत किरदार और बेहतरीन एक्टिंग लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है.