scorecardresearch
 

मॉनसून के मजे ले रहीं सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा, भजिया बनाकर खाए

चारु असोपा ने भजिया बनाकर खाए. इंस्टाग्राम पर चारु ने भजिया खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए चारु ने लिखा- मॉनसून स्पेशल व्लॉग लाइव है. एन्जॉय करिए.

Advertisement
X
चारु असोपा
चारु असोपा

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं. वो इंस्टाग्राम पर लगातार अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. चारु अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. जैसे कि मुंबई में मॉनसून के कारण मौसम बेहद अच्छा हो गया है. चारु असोपा भी इस मौसम का पूरी तरह फायदा उठा रही हैं.

चारु ने बनाकर खाए भजिया

चारु असोपा ने भजिया बनाकर खाए. इंस्टाग्राम पर चारु ने भजिया खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए चारु ने लिखा- मॉनसून स्पेशल व्लॉग लाइव है. एन्जॉय करिए. चारु ने जो वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है उसमें वो भजिया बनाती हुई दिख रही हैं.

कुछ समय पहले चारु ने मरीन ड्राइव से कई फोटोज इंस्टाग्राम पर डाली थी. फोटोज में चारु मरीन ड्राइव पर खड़ी होकर मौसम का मजा लेती हुई दिखीं. मालूम हो कि चारु असोपा एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी हैं. उनकी शादी सुष्मिता के भाई राजीव सेन से हुई है.

Advertisement

View this post on Instagram

Monsoon special vlog is now live . Enjoyyyyyy. Link is in the bio.❤️😍😘🤗

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on

लॉकडाउन में यूट्यूब चैनल चला रहीं जोधा अकबर फेम एक्ट्रेस, ऐसे आया आइडिया

कोरोना: अर्चना ने शेयर किया एनिमेटेड वीडियो, कहा- 2 गज दूरी बनाए रखें

चारु और राजीव की शादी 16 जून को गोवा में हुई थी. इससे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. गोवा में उनकी शादी बेहद शानदार तरीके से सम्पन्न हुई थी. दोनों की शादी के वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हुए थे.

इन शोज में नजर आईं चारु असोपा

वर्क फ्रंट पर, चारु असोपा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. वो अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, बड़े अच्छे लगते हैं, मेरे अंगने में, देवों के देव महादेव जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. चारु को पहचान शो मेरे अंगने में से मिली थी. चारु की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है.

Advertisement
Advertisement