scorecardresearch
 

लॉकडाउन खत्म होने के बाद क्या करें? परेश रावल ने बताया, फैंस ने की तारीफ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि एक बार जब लॉकडाउन खत्म हो जाए तो छोटे बिजनेस वालों की मदद करें, उनसे सामान खरीदें.

Advertisement
X
परेश रावल
परेश रावल

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है. एक झटके में पूरे देश को रोक देने का फैसला कठिन जरूर था लेकिन पूरे देश को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए ये फैसला लेने वाला भारत इकलौता देश नहीं है.

परेश रावल ने ट्वीट करके बताया, "जब वायरस खत्म हो जाएगा, चलो भारत में कुछ छुट्टियां बिताएंगे, लोकल रेस्टोरेंट्स में खाना खाएंगे, लोकल दुकानों पर वेज और मीट खरीदेंगे, भारतीय ब्रांड्स से कपड़े और जूते खरीदेंगे और लोकल बिजनेस को सपोर्ट करेंगे. इन धंधों को टिके रहने में बहुत मुश्किल होने वाली है. इन्हें मदद की जरूरत है."

अचानक किए गए लॉकडाउन की वजह से लाखों लोगों को अपने धंधे बंद करने पड़े हैं और बेहिसाब लोग जो बड़े शहरों में रोजी-रोटी कमाने के लिए आए थे उन्हें वापस अपने गांव लौटना पड़ा है. ऐसे में परेश रावल का ये ट्वीट एक अपील है ताकि मुश्किल में पड़े और बंद होने की कगार पर आ चुके उन धंधों को एक बार फिर से चलने की हालत में लाया जा सके. परेश रावल के इस ट्वीट को काफी लोगों ने रीट्वीट और लाइक किया है. कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपने विचार लिखे हैं.

Advertisement

लॉकडाउन में लाइव चैट करेंगी सनी, वीडियो से फैन्स को दिया किस

15 साल पहले ऐसी दिखती थीं सारा अली खान, वायरल हो रही थ्रोबैक तस्वीर

ऐसा है पब्लिक का रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- हम अपने घरों में अकेले रहकर इस वायरस से एक साथ लड़ेंगे. एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- एक बार वायरस से निपटने के बाद चलो अपने घरों और दिमागों को साफ करें, नफरत और दूसरों के प्रति घृणा से. हमें एक बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने की जरूरत है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रधानमंत्री का पीएम केअर्स फंड माइक्रो डोनेशन भी एक्सेप्ट करता है इसलिए सभी लोग डोनेट करना जारी रखें ताकि देश को लड़ने में मदद मिले.

Advertisement
Advertisement