scorecardresearch
 

लॉकडाउन पड़ रहा करण जौहर को भारी, बच्चे दे रहे फैशन सेंस सुधारने की सलाह

करण जौहर ने अपनी लॉकडाउन डायरी से एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है और इस वीडियो में उनके बच्चे यश-रूही और मां हीरू करण के फैशन सेंस की बुराई करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
करण जौहर
करण जौहर

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. कोरोना वायरस के चलते देश भर पर लागू किए गए 21 दिन के लॉकडाउन के चलते करण जौहर को अपने बच्चों यश और रूही के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल गया है. करण जौहर अपने बच्चों के साथ खूब शरारतें कर रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब करण ने एक नया वीडियो शेयर किया है जो खूब शेयर किया जा रहा है.

करण द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में वह अपने पूरे परिवार के साथ ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. यश और रूही ब्रेडस्टिक्स और भुजिया एन्जॉय कर रहे हैं और साथ ही अपने पापा के फैशन के बारे में बातें कर रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रूही भुजिया खाते हुए पापा करण जौहर के फैशन च्वॉइस की बुराई कर रही है. करण रूही से पूछते हैं कि रूही डाडा बहुत अपसेट हैं. यश कह रहे हैं कि मुझे सिंपल कपड़े पहनने चाहिए. तुम्हें क्या लगता है?

Advertisement

इस सवाल पर रूही और यश कहते हैं कि गूची तो बिलकुल भी नहीं. वो बहुत शार्प होते हैं. वीडियो ज्यादा मजेदार तब हो जाता है जब करण जौहर की मां हीरू जौहर भी बच्चों को जॉइन कर लेती हैं. करण की मां भी उन्हें सलाह देती हैं कि उन्हें फैशन सेंस में सुधार करने की जरूरत है.

View this post on Instagram

Well the assault on my fashion continues! It’s now a family intervention! My apologies in advance to the very sharp @gucci ( no idea where that came from) #lockdownwiththejohars

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

View this post on Instagram

Bachche man ke sache has a new meaning in my sartorial choices! #toodles #lockdownwiththejohars

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

लॉकडाउन में लाइव चैट करेंगी सनी, वीडियो से फैन्स को दिया किस

15 साल पहले ऐसी दिखती थीं सारा अली खान, वायरल हो रही थ्रोबैक तस्वीर

तख्त का निर्देशन करेंगे करण

वर्क फ्रंट की बात करें तो बाकियों की तरह करण जौहर को भी कोरोना वायरस के चलते अपना सारा काम काज सस्पेंड करना पड़ा है. करण के प्रोडक्शन हाउस के कई प्रोजेक्ट अभी अधर में लटके हुए हैं और सबसे ज्यादा चर्चा में हैं उनके खुद के निर्देशन में बन रही फिल्म तख्त. इस मल्टीस्टारर फिल्म में करण काफी वक्त बात निर्देशन के मैदान में उतर रहे हैं. फिल्म इसके नाम और स्टार कास्ट के ऐलान के वक्त से ही सुर्खियों में है और फैन्स को काफी वक्त से इसके पोस्टर्स का इंतजार है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement