scorecardresearch
 

'फिल्लौरी' ट्रेलर: दिल चुरा लेगा भूत बनीं अनुष्का का पंजाबी कुड़ी अवतार

अगर आप अनुष्का की आने वाली फिल्म 'फिल्लौरी' का इंतजार कर रहे हैं तो फिलहाल उसका ट्रेलर देख सकते हैं. इसमें अनुष्का शर्मा का पंजाबी कुड़ी अवतार बहुत अच्छा लग रहा है..

Advertisement
X
'फिल्लौरी' में अनुष्का शर्मा
'फिल्लौरी' में अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा निर्मित फिल्म 'फिल्लौरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अनुष्का ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर लिंक शेयर किया है.

फिल्म 'फिल्लौरी' में अनुष्का शर्मा बिल्कुल नये अंदाज और नये रोल में नजर आ रही हैं. एक ऐसे रोल में अनुष्का को देखने की आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.


जी हां, ट्रेलर वीडियो में अनुष्का शर्मा एक भूत का रोल कर रही हैं, जिसकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हो पाई है और अब भी भटक रही है और जो सिर्फ हीरो (सूरज शर्मा) को ही दिखती है. बता दें कि एक्टर सूरज इससे पहले 'लाइफ ऑफ पाई' फिल्म में नजर आए थे.

देखें 'फिल्लौरी' का ट्रेलर-


वैसे 'फिल्लौरी' एक लव स्टोरी है, जिसमें के साथ अभिनेता दलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा के अलावा मेहरीन कौर भी हैं. अनुष्का का भूत एक गोल्डन लहंगे में नजर आ रहा है. यह पंजाब की पारंपरिक ड्रेस है और अर्से बाद पर्दे पर यह नजर आ रही है.

Advertisement


'फिल्लौरी'  की ज्यातर शूटिंग पंजाब में हुई है. यह फिल्म मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इस फिल्म के ट्रेलर को अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया था-
Watch the love story of the spirit... Shashi! #PhillauriTrailer on YT https://t.co/33XOb3i73J @foxstarhindi @OfficialCSFil ms — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 6, 2017

की यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले अनुष्का ने NH10 से खूब वाहवाही बटोरी थी. अब देखना है कि अनुष्का द्वारा निर्देशित यह दूसरी फिल्म कितनी कामयाब रहती है.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement