शाहिद कपूर की रिलीज फिल्म कबीर सिंह को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने अभी तक 167 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कहानी से लेकर शाहिद कपूर की एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा है. शाहिद के करियर की बात करें तो उन्होंने 16 साल पहले इश्क विश्क फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार ऐसा होता है जब स्टार्स फिल्म तो साइन कर
लेते हैं लेकिन रिलीज नहीं हो पाती है. ऐसा ही इतिहास कुछ शाहिद कपूर के
साथ भी रहा है. शाहिद कपूर ने ऐसी 7 फिल्में हैं जो रिलीज ही नहीं हो पाई.
हीर रांझा- साबिर खान 2010 में शाहिद और दीपिका पादुकोण को लेकर हीर रांझा
फिल्म बना रहे थे. इस फिल्म को लेकर साबिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान
जानकारी भी दी थी कि उन्होंने शाहिद और दीपिका को कास्ट कर लिया है. इसके
बाद फिल्म का कोई पता नहीं चला.
यहां के हम सिंकदर- फुटबॉल पर आधारित इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ जॉन
अब्राहम को कास्ट किया गया था. फिल्म का निर्देशक अहमद खान करने वाले थे,
स्पोर्ट्स को लेकर पॉपुलैरिटी कम हो गई है, यह कहकर इस प्रोजेक्ट को डब्बा
बंद कर दिया गया.
AK vs DK- भावेश जोशी के बाद विक्रमादित्या मोटवानी ने शाहिद कपूर को AK
vs DK फिल्म के लिए कास्ट किया था. शाहिद ने खुद इस बात की जानकारी दी थी
वह इस फिल्म के हिस्सा हैं और इसमें अनुराग कश्यप विलेन का किरदार निभाने
वाले हैं. फिल्म की कहानी एक फिल्म डायरेक्टर के ईद-गिर्द बुनी गई थी जो एक
एक्टर की पत्नी को किडनैप कर लेता है. लेकिन बाद में यह फिल्म फ्लोर पर ही
नहीं जा सकी.
कहीं तो मिलेगी- शाहिद कपूर ने डेब्यू फिल्म इश्क विश्क से पहले कहीं तो
मिलेगी फिल्म साइन की थी. इसका निर्देशन बॉबी खान करने वाले थे. फिल्म के
लिए दो और न्यूकमर को कास्ट किया गया था. इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में
होनी थी. बाद में इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया.
चारुलता- संजय लीला भंसाली की बहन और डायरेक्टर बेला सहगल, शाहिद कपूर और
रानी मुखर्जी को लेकर चारुलता नाम की फिल्म बनाना चाहती थी. रानी ने 'दिल
बोले हड़िप्पा' के बाद इस फिल्म के बारे में बताया था. लेकिन बाद में पता
नहीं फिर ऐसा क्या हुआ इस फिल्म की कोई चर्चा ही नहीं हुई.
डायरेक्टर प्रियदर्शन कॉमेडी जॉनर की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते
हैं. उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए अजय देवगन और शाहिद कपूर को कास्ट किया
था. ये फिल्म किसी कारण से बंद हो गई लेकिन बाद में अजय और शाहिद की जोड़ी
शिखर में नजर आई थी.
डायरेक्टर सुनील दर्शन 2004 में एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे. इसके लिए उन्होंने शाहिद कपूर और करीना कपूर को कास्ट भी कर लिया था. बाद में फिल्म बंद हो गई लेकिन इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया.
(फोटो: इंस्टाग्राम)