scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल

तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 1/8
काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना हैं. साउथ फिल्मों में नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के भी बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है. काजल अग्रवाल के बोल्ड फोटोशूट सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 2/8
काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने साल 2004 में क्यों हो गया ना फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ होने के बावजूद काजल अग्रवाल उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो साउथ में बड़ा नाम कमा चुकी हैं. वे साल 2011 में अजय देवगन के अपोजिट सिंघम में और साल 2013 में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं.
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 3/8
काफी समय पहले काजल ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बताया था. वे एक ऐसी हिंदी फिल्म में काम करना चाहती हैं  जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में हों, आमिर खान गेस्ट रोल में हों, कटरीना और मलाइका के आइटम नंबर हों, यश चोपड़ा स्विटजरलैंड में इसकी शूटिंग करें; इतना ही नहीं, फिल्म दीवाली पर रिलीज हो और कामयाबी के मामले में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रिकॉर्ड तोड़ डाले. ऐसा ड्रीम प्रोजेक्ट काजल अग्रवाल ने अपने मन के अंदर संजोया है.
Advertisement
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 4/8
काजल अग्रवाल कॉन्ट्रोवर्सी की चपेट में भी आ चुकी हैं. साल 2014 में काजल अग्रवाल के एफ-एचएम मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाने और कवर गर्ल बनने को लेकर विवाद हुआ था. लेकिन इस बारे में काजल ने साफ कहा था कि उन्होंने कभी ऐसा फोटोशूट नहीं करवाया, उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है.
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 5/8
काजल के बारे एक खास बात ये भी कही जाती है कि वह मूल रूप से हिन्दी भाषी हाने के बावजूद साउथ की सक्सेफुल एक्ट्रेस हैं.
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 6/8
साउथ फिल्मों के फैन्स के बीच काजल की सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'मगधीरा' काफी फेमस है. ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी.
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 7/8
काजल मुंबई में ही पली हैं. उनके पापा टैक्सटाइल बिजनेसमैन हैं. काजल की एक छोटी बहन निशा हैं. निशा भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
तो ऐसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं काजल अग्रवाल
  • 8/8
काजल अग्रवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. कुछ समय पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए काजल को न्योता मिला था. मगर न्योता देर से पहुंचने के चलते काजल इसका हिस्सा नहीं हो सकी थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर न्योते की तस्वीर शेयर कर दुख भी व्यक्त किया था.
Advertisement
Advertisement