scorecardresearch
 
Advertisement
नॉलेज

चीन की अनोखी परंपरा, लोग मूर्तियों को क्यों मारते हैं लात-थप्पड़?

(Photo : x/@Svadharma11)
  • 1/7

जहां एक तरफ चीन में ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर मूर्तियों को सम्मान दिया जाता है, तो वहीं कुछ ऐसी भी मूर्तियां हैं जिन्हें देखकर लोगों के मन में नफरत होती है. ऐसी ही एक मूर्ति है किन हुई और उसकी पत्नी वांग शी , जिनकी कहानी चीन के इतिहास की सबसे विवादित घटनाओं में से एक है.
 

 (Photo : x/@Svadharma11)
  • 2/7

पिछले 800 सालों से चीन के लोग इन मूर्तियों पर थूकते, लात मारने और थप्पड़ मारते आए हैं. चीन के हांगझोउ शहर में लेक के पास एक मंदिर के पास इन दोनों की मूर्तियां लगाई गई है. ये मूर्तियां लोहे की हैं. मूर्तियां घूटनों के बल है, उनके चेहरे नीचे की ओर हैं और हाथ पीछे की तरफ हैं. (Photo : x/@Svadharma11)
 

(Photo : x/@Svadharma11)
  • 3/7

इन मूर्तियां को देखकर लग रहा है कि इन दोनों ने कोई गलती की है जिसके लिए वह शर्मिंदा हैं. यहां पर जो भी लोग आते हैं, वह इन मूर्तियां पर थूकते हैं, लात मारते हैं और थप्पड़ भी मारते हैं. इन मूर्तियां के साथ यह व्यवहार बदले की भावना और विश्वासघात के लिए सजा देने की मंशा ने किया जाता है. 
 

Advertisement
(Photo : x/@Svadharma11)
  • 4/7

बता दें कि चीन के रहने वाले लोग चीनी राष्ट्र के नायक के साथ धोखा देने वाले इन दोनों लोगों की मूर्तियां को पिछले 800 सालों से मारते हैं. यह परंपरा आज भी जारी है. ये दोनों दक्षिणी सॉन्ग राजवंश (1127-1279) के दौरान देशद्रोह और विश्वासघात के प्रतीक बन गए थे. यह कहानी महान चीनी देशभक्त सेनापति यूए फेई (Yue Fei) के साथ जुड़ी है, जिनकी हत्या में किन हुई की मुख्य भूमिका थी.
 

(Photo : x/@Svadharma11)
  • 5/7

बता दें कि (1090-1155) सॉन्ग राजवंश एक प्रभावशाली चांसलर (तब प्रधानमंत्री) था. उस दौरान  सॉन्ग राजवंश  उत्तरी चीन में जिन राजवंश के साथ युद्ध में था और इस राज्य में ही यूए फेई बहादुर सनेपति के रूप में तैनात था. 
 

Photo : Getty Images
  • 6/7

यूए फेई सॉन्ग राजवंश की खोई हुई जमीन को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध थे. लेकिन किन हुई के विचार दूसरे थे और वह अपनी काबिलियत सम्राट गाओजोंग के सामने दिखाना चाहता था , इसलिए उसने राजा के कान भरना शुरू कर दिया. इसके बाद किन हुई ने यूए फेई पर झूठे आरोप लगाए. 
 

Photo : Getty Images
  • 7/7

उसे देशद्रोही साबित करने लगा. उसने राजा के साथ विश्वासघात किया और उसे बताया कि किन हुई ने शाही आदेश मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद से यूए फेई को 1142 में गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में उनकी हत्या कर दी गई. ऐसा माना जाता है कि यह हत्या किन हुई ने करवाई थी. इसके बाद किन हुई और उसकी पत्नी को जनता के नजर में गलत साबित कर दिया. संदेश गया कि किन हुई ने एक बहादुर सेनापति को साजिश में फंसाकर उसकी जान ले ली. 
 

Advertisement
Advertisement