अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया है.
रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है. इकबाल कासकर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है. बता दें कि रिजवान को उस समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, जब बुधवार रात वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था.
Rizwan, son of Dawood Ibrahim's brother Iqbal Kaskar, & two others brought to the office of Mumbai Police Anti-Extortion Cell. All three accused will be produced before the court, later today. Rizwan was arrested last night from Mumbai Airport.
— ANI (@ANI)
बता दें कि हाल ही में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया था. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक वडारिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था.
अधिकारियों ने बताया था कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन का काम करता था.