scorecardresearch
 

हैदराबाद: हाई-प्रोफाइल इलाके में 1.3 करोड़ की चोरी, पुलिस ने नेपाली गैंग का किया भंडाफोड़

हैदराबाद में जुबली हिल्स पुलिस ने एक नेपाली गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पॉश इलाके में चोरी करने वाले गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये गिरोह घर की नौकरानी की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

Advertisement
X
गिरोह का मुख्य आरोपी फरार है. (Photo: ITG)
गिरोह का मुख्य आरोपी फरार है. (Photo: ITG)

जुबली हिल्स के पॉश इलाके में 1.3 करोड़ रुपये की घर चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन ने हैदराबाद शहर पुलिस टास्क फोर्स के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी को जुबली हिल्स के नंदगिरी हिल्स में एक घर में चोरी की वारदात हुई थी. फरार सरगना जीवन उर्फ ​​जीवन बहादुर चंद के नेतृत्व में एक नेपाली गिरोह ने घर में काम करने वाली नौकरानी की मदद से चोरी की.

घर की नौकरानी की मदद से दो आरोपी घर में घुसे थे और कथित तौर पर चौकीदारों और रसोइए को नशीले पदार्थ पिलाए. घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लगभग 1.3 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर लेकर फरार हो गए.

मुख्य आरोपी फरार

आरोपियों की पहचान जीवन उर्फ ​​जीवन बहादुर चंद (फरार), भुवन/भूपेंद्र शाही (फरार), कृष्ण चंद, रमेश बहादुर चंद, देबी कादेल उर्फ ​​बिमला (फरार), जनक कुमार बिक्रम शाही, ललित बहादुर चंद, मदन खत्री और बोहरा सुशील उर्फ ​​सुशील के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 309(6), 331(6), 123, 127(2), 115 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

अमीर घरों को निशान बनाता था गिरोह

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने कथित तौर पर हैदराबाद के अमीर घरों को निशाना बनाने की साजिश रची थी. वो अपने एक सदस्य को घरेलू नौकर के रूप में रखते थे ताकि घर में घुस सके और कीमती सामान और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी कर सकें. इसके बाद वो घरेलू नौकरों को नशीली चीज पिलाकर चोरी या डकैती करते थे.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बैंक लॉकर से 3.5 करोड़ का सोना गायब, चोरी के आरोप में डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

तकनीकी और जमीनी खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी के गहने, कीमती सामान, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. 

आरोपी हैदराबाद की सीमा के भीतर मेडचल-मल्काजगिरि जिले के निजामपेट के साई नगर स्थित बोहरा सुशील उर्फ ​​सुशील के आवास पर इकट्ठा हुए थे. चोरी करने के बाद, वो कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर चले गए और नेपाल भागने के लिए आश्रय और रसद सहायता के लिए अपने साथियों से संपर्क किया. गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ ने जानबूझकर अपराधियों को पनाह दी, वित्तीय और रसद से जुड़ी मदद की और चोरी की संपत्ति का लेन-देन किया, जिससे सह-आरोपियों को छिपने और आने-जाने में मदद मिली.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी के संदेह में 5 साधुओं पर टूट पड़ी भीड़, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

सभी पांचों गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बाकी फरार आरोपियों- जीवन उर्फ ​​जिबन बहादुर चंद, भुवन/भूपेंद्र शाही और देबी कादेल उर्फ ​​बिमला को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement