scorecardresearch
 

Gold-Silver Crash From High: चांदी ₹1.75 लाख सस्ती, हाई से क्रैश हुआ भाव, सोना 37000 रुपये टूटा

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन बीते शुक्रवार को आई तेजी के बाद भी Silver हाई से 1.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती मिल रही है, तो Gold Rate 37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम है.

Advertisement
X
अपने हाई से अभी भी काफी सस्ता मिल रहा सोना-चांदी. (Photo: Reuters)
अपने हाई से अभी भी काफी सस्ता मिल रहा सोना-चांदी. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. बीते सप्ताह के आखिरी  कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमत में अचानक उछाल आया, लेकिन इससे पहले ये लगातार धराशायी नजर आ रही थीं. इस तेजी के बावजूद जहां एक ओर चांदी का भाव अपने हाई लेवल से क्रैश (Silver Crash From High) नजर आ रहा है और ये अभी भी 1.75 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. तो गोल्ड रेट (Gold Rate) भी हालिया तेजी के बाद भी हाई से काफी नीचे चल रहा है और ये करीब 36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है. 

1 किलो चांदी के लिए इतना खर्च 
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की लेटेस्ट कीमत के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price बीते शुक्रवार को वायदा कारोबार के अंत में 2,44,360 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो इसके पिछले बंद की तुलना में 7,925 रुपये ज्यादा था. लेकिन, अगर Silver Life Time High से तुलना करें, तो इस तेजी के बाद भी चांदी काफी सस्ती मिल रही है. 

हाई से अभी भी इतनी सस्ती है चांदी 
बीते 29 जनवरी को चांदी की कीमत ने इतिहास रचते हुए पहली बात 4 लाख का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और तूफानी रफ्तार से भागते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गई थी. हालांकि, इसके बाद सिल्वर प्राइस क्रैश का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, कि ये गिरते हुए 2.25 लाख के लेवल तक आ गई थी. वर्तमान भाव को देखें, तो अभी भी ये अपने हाई से 1,75,688 रुपये प्रति किलो तक सस्ती बनी हुई है. 

Advertisement

महज 16 दिन में सोना-चांदी बेहाल
अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के बाद अचानक क्रैश हुई इन कीमती धातुओं के भाव में अब तक बीच में उछाल भी आया है, लेकिन कुल मिलाकर देखें, तो Gold-Silver Rate की कीमत 29 जनवरी से 13 फरवरी तक महज 16 कारोबारी दिनों में MCX पर अपने हाई लेवल से इतना टूट चुकी है.  

Gold Rate भी हाई से काफी कम 
चांदी के बाद बात करें, गोल्ड रेट के बारे में तो ये भी अपने हाई लेवल से काफी सस्ता मिल रहा है. एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव बीते शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और ये अपने पिछले बंद यानी गुरुवार की तुलना में चढ़कर बंद हुआ था. लेकिन सिल्वर प्राइस की तरह गोल्ड रेट भी अपने हाई लेवल से अभी काफी सस्ता मिल रहा है. 

Gold High देखें, तो 29 जनवरी को ही चांदी के साथ सोने ने भी नया शिखर छुआ था और रॉकेट की तरह भागते हुए क1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. इसके बाद Gold Rate Crash भी देखने को मिला. हालांकि, पिछले बंद की तुलना में बात करें, तो शुक्रवार की तेजी के बाद भी 10 Gram 24 Karat Gold Rate अपने हाई से 37,201 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

Advertisement

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह ले लेना जरूरी है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement