scorecardresearch
 

ISMA को उम्‍मीद-लॉकडाउन में ढील का मिलेगा फायदा, बढ़ेगी चीनी की डिमांड

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) का कहना है कि देश में चीनी की मांग सुधरनी शुरू हो गई है और होटलों-रेस्टोरेंट के खुलने के बाद मांग और सुधरेगी.

Advertisement
X
1 जून से ऑनलॉक का पहला चरण लागू है
1 जून से ऑनलॉक का पहला चरण लागू है
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मई में चीनी की मांग में सुधार हुआ है
  • अब जून में डिमांड बढ़ने की उम्‍मीद है

कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने के बाद चीनी की मांग सुधरेगी. ये भरोसा भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) को है. इस्‍मा ने कहा कि देश में चीनी की मांग सुधरनी शुरू हो गई है और होटल-रेस्‍टोरेंट के खुलने के बाद मांग और सुधरेगी. इस्मा के मुताबिक मई की शुरुआत से लॉकडाउन नियमों में ढील के बाद से चीनी की मांग में सुधार हुआ है.

चीनी बेचने की कितनी है अनुमति
इस्‍मा की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अब जबकि देश अनलॉक के चरण में हैं और मॉल्स या रेस्‍टोरेंट को खोलने की अनुमति दी गई है, जून में चीनी की मांग और बढ़ेगी. ’’ इस्मा ने बताया कि गर्मियों की मांग के अलावा उम्मीद है कि चीनी मिलें न केवल अपना पूरा जून का कोटा बेच पाएंगी, बल्कि वे मई के बचे कोटा को भी बेच सकेंगी. सरकार ने मिलों को मई में 17,00,000 टन और जून में 18,50,000 टन चीनी बेचने की अनुमति दी है. मई के कोटा को बेचने के लिए एक माह का समय और दिया गया है. 

फरवरी में 10 लाख टन की अतिरिक्त बिक्री

इस्मा ने कहा कि चीनी मिलें अप्रैल में एक साल पहले की समान अवधि के बराबर चीनी बेच पाई हैं. इसकी वजह है कि फरवरी के अंत में चीनी मिलों ने 10 लाख टन की अतिरिक्त बिक्री की थी. बयान में कहा गया है कि उत्तर भारत की मिलें मई में अपने मासिक कोटा को बेचने में सफल रही हैं. लेकिन पश्चिम और दक्षिण भारत की मिलों के पास शायद कुछ मासिक कोटा बचा है. इस्मा ने कहा कि मांग बढ़ रही है.

Advertisement

ये पढ़ें-चीनी प्रोडक्शन 30 फीसदी घटा, जानें- किस राज्य का कितना योगदान

सितंबर में समाप्त होने वाले 2019-20 के चीनी वर्ष में चीनी की बिक्री संभवत: पिछले साल की तुलना में पांच लाख टन कम रहेगी. उत्पादन के बारे में इस्मा ने कहा कि 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) के सत्र में पहले आठ माह में चीनी का उत्पादन 2.68 करोड़ टन रहा है. हालांकि, यह पिछले साल की समान अवधि के 3.27 करोड़ टन के मुकाबले कम है. 

उद्योग संगठन का मानना है कि इस सत्र में चीनी का कुल उत्पादन 2.7 करोड़ टन पर पहुंच सकता है, जो उसके पहले के 2.65 करोड़ टन के अनुमान से अधिक है. आपको बता दें कि सरकार ने राष्ट्रव्यापी बंद को 30 जून तक बढ़ा दिया है.  इसके अलावा अनलॉक भारत योजना की घोषणा की है जिसके तहत मॉल्स, होटलों समेत धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा. हालांकि कोविड-19 मामलों के चलते नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अभी इस तरह की कोई छूट नहीं होगी. 

Advertisement
Advertisement