scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय

इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 1/12
इंटरनेट ने न सिर्फ पूरी दुनिया को एक वैश्व‍िक गांव बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है, बल्क‍ि इसने घर बैठे काम करने की इच्छुक लोगों की खातिर कई मौके भी तैयार किए हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 2/12
अब आप इंटरनेट से न सिर्फ जानकारी हासिल कर सकते हैं, बल्कि आप इसके जरिये अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. थोड़ा संयम और थोड़ी मेहनत आपको घर बैठे ही अपने काम के साथ-साथ कमाई करने का मौका देती है. आगे जानें 5 ऐसे ही मौकों के बारे में, जिनके जरिये आप कमाई कर सकते हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 3/12
ऐप्स:
ऐप्स ने न सिर्फ हर चीज को आपके मोबाइल पर पहुंचाया है, बल्क‍ि इसने कई नये तरह के कारोबार को भी जन्म द‍िया है. यहां तक क‍ि मोदी सरकार भी आपको ऐप के जरिये कमाई का मौका दे रही है.
Advertisement
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 4/12
ये हैं मौके:
मोदी सरकार भीम ऐप का इस्तेमाल करने पर आपको 750 रुपये तक का कैशबैक तो देती ही है, लेक‍िन इसके अलावा आप 'डिजिटाइज इंडिया' ऐप के जरिये सरकार के लिए डेटा एंट्री कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 5/12
इसके अलावा 'पेट्यून्स' नाम का ऐप आपको इनकमिंग कॉल्स के जरिये पैसे कमाने का मौका देता है. 'कीटू' ऐप के जरिये आप व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर कमाई कर सकते हैं. ये सारे ऐप भारत में ही तैयार किए गए हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 6/12
ब्लॉग‍िंग:
आपको लिखने का शौक है, तो आप अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हैं. अगर आप कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं, तो महज 5 से 7 हजार रुपये में आप अपनी वेबसाइट शुरू कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 7/12
कैसे होगी कमाई:
अपने ब्लॉग और वेबसाइट को आप गूगल एडसेंस से जोड़ सकते हैं. एडसेंस आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाता है, जिसके बदले आपको पैसे मिलते हैं. सिर्फ यही नहीं, अमेजन और ऐपल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ आप एफ‍िलिएट मार्केट‍िंग कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकते हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 8/12
यूट्यूब:
लगभग सबको मालूम है कि यूट्यूब से अच्छी-खासी कमाई होती है. कई लोगों ने इसे फुल-टाइम करीयर भी बना दिया है. आप भी अपनी नौकरी के साथ यूट्यूब के जरिये कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपना पसंदीदा विषय चुनना है और उस पर वीडियोज बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 9/12
कुछ समय बाद ही इस प्लैटफॉर्म से आप कमाई करना शुरू कर देंगे. इसके बाद जैसे ही आप के वीडियोज चलेंगे, वैसे ही आपकी कमाई भी शुरू हो जाएगी. जैसे ही आप वीडियोज से कम से कम 100 डॉलर (तकरीबन 6500 रुपये) तक की कमाई कर लेते हैं, वैसे ही यूट्यूब आपके खाते में पैसे भेज देता है.
Advertisement
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 10/12
पढ़ाइए:
आपको पढ़ाने का शौक है, तो अपने खाली समय में आप ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं. Udemy.com जैसे कई ऐसे प्लैटफॉर्म हैं, जो आपको हिंदी समेत अन्य कई विषय ऑनलाइन पढ़ाने का मौका देते हैं. कई ऐसे प्लैटफॉर्म भी हैं, जो आपको अपनी फीस तय करने का मौका भी देते हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 11/12
टैलेंट के बूते कमाइए:
ये जरूरी नहीं है कि आपको इंटरनेट से कमाई करने के लिए गीत गाना या फिर लिखना आना जरूरी है, बल्कि आप अपने किसी भी टैलेंट के बूते कमाई कर सकते हैं.
इंटरनेट ने पैदा किए कमाई के ये 5 मौके, हर माह हजारों की इनकम तय
  • 12/12
इसके लिए आप Fiverr.com जैसे कई प्लैटफॉर्म का रुख कर सकते हैं. इन प्लैटफॉर्म पर आपको जो भी काम आता है, उसकी बोली लगा सकते हैं. आप ही अपना चार्ज तय करेंगे. सामने वाले व्यक्ति को अगर आपका ऑफर पसंद आता है, तो वह आपकी डील ले लेगा. इस तरह आप यहां से कमाई करेंगे. (सभी फोटो प्रतीकात्मक
Advertisement
Advertisement