अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु वार्ता के बीच तेहरान ने साफ कर दिया है कि सभी निर्धारित शर्तें पूरी होने के बाद ही किसी अंतिम समझौते पर मुहर लगेगी. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्ष अंतरिम व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं और अंतिम दस्तावेज पर रिमोट तरीके से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं. फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान यह समझौता हो सकता है.