मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेसों को लेकर IRGC ने बड़ा दावा किया है. बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है. IRGC ने कहा कि उसके तीन हमलों में बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. IRNA के मुताबिक, IRGC ने कहा कि बहरीन के अल-साखिर एयरपोर्ट पर अमेरिकी ड्रोन मरम्मत और रखरखाव शेड नष्ट कर दिए गए.