नेपाल में बड़ा हादसा: पोखरा-काठमांडू बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत!

काठमांडू के पास त्रिशूली नदी में एक यात्री बस गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए. इनमें महिला, पुरुष और एक स्वि्जरलैंड का भी टूरिस्ट शामिल था. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement
नेपाल हादसे में कुल 27 लोगो को अस्पताल ले जाया गया. (Photo: Representational) नेपाल हादसे में कुल 27 लोगो को अस्पताल ले जाया गया. (Photo: Representational)

पंकज दास

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई. पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई. इस हादसे में मरने वालों की सूची में 6 महिलाएं और 12 पुरुषों की शामिल हैं.

इस हादसे में कुल 26 लोगों को अस्पतालों में भेजा गया है. दुर्घटना में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. मृतकों और घायलों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी बताया गया है. दुर्घटनास्थल से सभी घायलों को निकाल लिया गया है. कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को उपचार के लिए काठमांडू रेफर किया गया है. 

Advertisement

 

बस रात करीब 1 बजे पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही थी. बस धादिंग के बेनिघाट रोरांग में त्रिशूली नदी किनारे जा गिरी. बस सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली.

बस में सवार थे 44 यात्री

मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. दोनों न्यूजीलैंड के निवासी बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे. घायल 26 यात्रियों को बचाकर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है.

टॉर्च की रोशनी में घायलों का बचाव

नाव की मदद से यात्रियों को करीब एक किलोमीटर नीचे तक लाया गया, वहां से उन्हें सड़क तक ऊपर चढ़ाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. रात का समय, दुर्गम स्थान और राहत सामग्री की कमी के कारण बचाव कार्य में मुश्किल हुई. प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी फोन पर बताया, टॉर्च की रोशनी में घायलों का बचाव किया गया. हमें राहत सामग्री की कमी महसूस हुई.

Advertisement

27 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

सुवेदी ने बताया कि घटनास्थल से 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक बालिका सहित कुल 27 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है. उन्होंने हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत होने की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा... कार-ट्रक के टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

दुर्घटनास्थल पर सेना, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया. सशस्त्र प्रहरी बल के विपद प्रबंधन बेस आदमघाट से डीएसपी सुनील गिरी के नेतृत्व में एक टीम तथा विपद प्रबंधन प्रशिक्षण शिक्षालय कुरिनटार से गोताखोरों की टीम भी राहत और बचाव कार्य में तैनात है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement