स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश, ट्रंप ने दिया बड़ा अपडेट

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा अपडेट दिया है. हादसे की वजह अभी साफ नहीं है.

Advertisement
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश. (पीटीआई/सांकेतिक तस्वीर) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश. (पीटीआई/सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का एक अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थिति साफ करते हुए बड़ा अपडेट दिया है. ट्रंप के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी को भी चोट नहीं आई. अमेरिका इस पूरे मामले पर बुधवार को एक रिपोर्ट जारी करेगा. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सेना का यह अटैक हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि यह हादसा किस वजह से हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. शुरुआती जांच में हादसे की परिस्थितियां पूरी तरह साफ नहीं हो सकीं.  ट्रंप ने न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पायलट बिल्कुल ठीक हैं, किसी को चोट नहीं लगी. हम कल इस पर रिपोर्ट जारी करेंगे. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.

क्यों महत्वपूर्ण है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

रणनीतिक लिहाज से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे खास समुद्री रास्तों में गिना जाता है. दुनिया के एक बड़े हिस्से के तेल की सप्लाई इसी रूट के जरिए होती है. यही वजह है कि यहां होने वाली किसी भी सैन्य हलचल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं. फिलहाल यह समुद्री क्षेत्र ईरान के कड़े रुख और बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है.

Advertisement

यह हादसा ठीक उस घटना के अगले दिन हुआ, जब ईरान एवं इजरायल के बीच फिर से भीषण गोलीबारी हुई थी. इस टकराव ने दोनों देशों के बीच बने नाजुक युद्धविराम समझौते पर दबाव बहुत बढ़ा दिया है. फरवरी के आखिर से भड़की इस जंग ने दुनिया भर में तेल की कीमतों समेत वैश्विक बाजारों को बुरी तरह प्रभावित किया. फिलहाल अमेरिकी सेना ने दुर्घटना पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि आने वाली आधिकारिक रिपोर्ट में हादसे की असली वजह के साथ बाकी परिस्थितियां साफ हो जाएंगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »