'तुरंत हमले रोके जाए वरना...' फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान को दी धमकी

फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए ईरान को चेताया है. तीनों देशों का कहना है कि ईरान ने उन देशों को भी निशाना बनाया जो इस संघर्ष में शामिल नहीं थे. अगर ईरान हमला नहीं रोकता है, तो तीनों देश अमेरिका के साथ मिलकर उसे जवाब देंगे.

Advertisement
यूरोपीय देशों ने ईरान को जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है. (Photo: ITG) यूरोपीय देशों ने ईरान को जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

ईरान के खाड़ी देशों पर किए गए ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद यूरोप के कई बड़े देशों ने सख्त रुख अपनाया है. फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं ने एक साझे बयान में कहा कि कि ईरान उन देशों को भी निशाना बना रहा है जो इस लड़ाई में शामिल नहीं थे. उन्होंने कहा, ईरान के लापरवाह हमलों ने हमारे करीबी सहयोगियों को निशाना बनाया है और पूरे क्षेत्र में हमारे सैन्य कर्मियों और नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर दिया है.

Advertisement

यूरोपीय देशों ने ईरान से इन हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है. उन्होंने कहा, 'हम ईरान से इन लापरवाह हमलों को तुरंत रोकने का आह्वान करते हैं.'

अमेरिका के साथ मिलकर हमला करने की धमकी

फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'हम जरूरी और संतुलित रक्षात्मक कार्रवाई के जरिए ईरान की उन जगहों को खत्म कर सकते हैं जहां से मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं. हमने इस मामले पर अमेरिका और क्षेत्र में उसके सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है.'

यह भी पढ़ें: अब ईरान पर बरपेगा कहर... अमेरिका-इजरायल के साथ जर्मनी-ब्रिटेन-फ्रांस भी हमले में होंगे शामिल

इरबिल और जॉर्डन में ईराक का हमला

ईरान ने दावा किया है कि वो अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. इसी कड़ी में उत्तरी इराक के इरबिल और जॉर्डन में एक जर्मन सैन्य कैंप पर हमले हुए हैं. जर्मन सेना के स्पोक्सपर्सन ने इन हमलों की पुष्टि की है, हालांकि इस हमले में किसी की जान नहीं गई.

Advertisement

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को बड़े हमले की घोषणा की. इसके बाद रियाद, दुबई, अबू धाबी, दोहा और तेल अवीव जैसे बड़े शहरों में धमाके सुने गए. इजरायल के 'बेट शेमेश' शहर में हुए हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है.

यह भी पढ़ें: ईरानी ड्रोन हमलों से हिला दुबई, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा मिसाइल अटैक का खौफनाक मंजर

ईरान ने क्या कहा?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजश्कियन ने खामेनेई की मौत को 'मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा' करार दिया है. उन्होंने कहा, 'इस ऐतिहासिक अपराध के पीछे जो भी मास्टरमाइंड हैं, उनसे बदला लेना ईरान अपना जायज फर्ज और हक मानता है.'

वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, 'हम अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और अपने लोगों को बचाने के लिए हमारे पास कोई सीमा नहीं है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement