'ईरान युद्ध पर अमेरिका का फोकस, फिर भी यूक्रेन को नहीं भूला US', जेलेंस्की का बड़ा बयान

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि भले ही इस समय अमेरिका का ध्यान ईरान संकट की ओर है, लेकिन यूक्रेन में शांति बहाली अभी भी उसकी प्राथमिकता है. जेलेंस्की ने रूस की आक्रामकता को नई सैन्य तकनीक और ड्रोन के बढ़ते खतरों के लिए जिम्मेदार बताया.

Advertisement
रूस के खिलाफ 20 देशों के साथ 'ड्रोन डील' की तैयारी में यूक्रेन (File Photo: Reuters) रूस के खिलाफ 20 देशों के साथ 'ड्रोन डील' की तैयारी में यूक्रेन (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:17 AM IST

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने वैश्विक कूटनीति और सुरक्षा को लेकर एक बहुत ही गंभीर और स्पष्ट संदेश साझा किया है. जेलेंस्की ने माना कि यह जगजाहिर है कि इस वक्त अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति का सबसे ज्यादा ध्यान ईरान में चल रहे युद्ध की ओर है. लेकिन, उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि अमेरिका और वहां की जनता के लिए यूक्रेन में शांति बहाल करना अभी भी एक बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है.

Advertisement

जेलेंस्की ने अपनी बात में इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका अभी भी कूटनीतिक रूप से सक्रिय है. उनका यह बयान उन चर्चाओं के बीच आया है जिनमें कहा जा रहा था कि मिडिल ईस्ट के संकट की वजह से यूक्रेन की मदद में कमी आ सकती है.

रूस की जंग से बदला युद्ध का तरीका, ड्रोन बने बड़ा खतरा

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की आक्रामकता को लेकर दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक स्तर पर 'युद्ध की तकनीक' को खतरनाक तरीके से बदल दिया है. जेलेंस्की के मुताबिक, रूस के हमलों की वजह से तबाही और मौतों का पैमाना बहुत बढ़ गया है. इसमें सबसे बड़ा खतरा 'ड्रोन' बनकर उभरा है. रूस जिस तरह से इन तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है, वह न केवल यूक्रेन बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक नई चुनौती है.

Advertisement

रूस को उसी की तकनीक में जवाब देने के लिए जेलेंस्की ने अपने मास्टरप्लान का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस वक्त करीब 20 देश यूक्रेन के साथ अलग-अलग स्तर पर ड्रोन डील  को लेकर काम कर रहे हैं. इनमें से कई देशों के साथ राजनीतिक सहमति बन चुकी है और जल्द ही सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे.

इसी कड़ी में यूक्रेन ने कनाडा के साथ भी सुरक्षा सहयोग का विस्तार करते हुए ड्रोन डील की तैयारी शुरू कर दी है. जेलेंस्की का लक्ष्य सिर्फ विदेशी मदद तक सीमित नहीं है, वे अमेरिका और यूरोप के साथ मिलकर यूक्रेन की ही धरती पर एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि देश के एयर डिफेंस को आत्मनिर्भर और अभेद्य बनाया जा सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement