खामेनेई को ईरान ने अब तक नहीं दफनाया! रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली वजह

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, जो इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में मारे गए थे, उनके शरीर को ईरान की ओर से अब तक अंतिम विदाई नहीं दी गई है. कई हफ्ते बीत जाने के बावजूद ईरानी अधिकारियों ने उनके फ़्यूनरल को लेकर फैसला नहीं लिया है.

Advertisement
अयातुल्ला अली खामेनेई फ़्यूनरल को लेकर ईरान ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी. (फाइल फोटो) अयातुल्ला अली खामेनेई फ़्यूनरल को लेकर ईरान ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के कई हफ्ते बाद भी उनके सुपुर्दे खाक को लेकर फैसला नहीं लिया जा सका है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी इसके लिए सुरक्षा कारणों और लॉजिस्टिक चुनौतियों का हवाला दे रहे हैं.

माना जा रहा है कि ईरानी अधिकारी बड़े सार्वजनिक आयोजन से जुड़े जोखिमों का आकलन कर रहे हैं, इसके साथ ही संभावित इजरायली हमलों के खतरे और जनसभाओं के दौरान अशांति की संभावना को लेकर चिंता जताई जा रही है.

Advertisement

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के बेहनम तालेब्लू ने बताया कि मौजूदा हालात में सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से हिचकिचा रही है.

उन्होंने संघर्ष के बीच तेहरान के सामने मौजूद कई कमजोरियों की ओर इशारा करते हुए कहा, "सीधे शब्दों में कहें तो, शासन इतना डरा हुआ और इतना कमजोर है कि जोखिम लेने की हिम्मत नहीं कर सकता."

अमेरिका- इजरायल के हमलों में हुई थी खामेनेई की मौत

86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए थे. इस घटना के बाद से अभी तक खामेनेई को अंतिम विदाई नहीं दी गई है. जबकि 1989 में जब आयतुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी का निधन हुआ था, तब उनके लिए बड़ा स्टेट फ़्यूनरल रखा गया था, जिसमें तब तेहरान में लाखों लोग जुटे थे.

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि खामेनेई की मौत के बाद वैसी बड़ी जनभागीदारी अब तक देखने को नहीं मिली है. हवाई हमलों और अस्थिर हालात के कारण बड़े स्तर पर शोक जताने की स्थिति नहीं बन पाई है. वहीं, तालेब्लू ने यह कहा कि सरकार को आंतरिक असंतोष और सूचना नियंत्रण को लेकर चिंता है.

खबरों के मुताबिक, ईरानी अधिकारी मशहद को खामेनेई के अंतिम आयोजन के लिए संभावित जगह के तौर पर विचार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाना भी आसान होगा. 

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, 4 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिन के स्टेट फ़्यूनरल की शुरुआती योजना को रद्द कर दिया गया, क्योंकि अमेरिका और इजरायल के बड़े पैमाने पर हमले तेज हो गए थे.

बाद में अधिकारियों ने देरी की एक वजह अत्यधिक भीड़ की उम्मीद भी बताई थी, लेकिन अब तक इसके लिए कोई नई तारीख तय नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement