ट्रंप से रार, पुतिन से उम्मीद... रूस दौरे से क्या मैसेज देना चाहते हैं अराघची?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मॉस्को पहुंचकर रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है. माना जा रहा है कि ईरान इस कूटनीतिक पहल के जरिए अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर अमेरिका पर दबाव बनाना चाहता है.

Advertisement
अब्बास अराघची तीन देशों के दौरे पर हैं और आखिर में वह रूस पहुंचे हैं. (Photo- ITG) अब्बास अराघची तीन देशों के दौरे पर हैं और आखिर में वह रूस पहुंचे हैं. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने कूटनीति का नया दांव खेला है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार को रूस पहुंच गए, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से होने वाली है. इस दौरे को सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि अमेरिका को एक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement

अराघची का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तीसरे महीने में प्रवेश कर रहा है. खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टकराव लगातार बढ़ रहा है, जहां ईरान अमेरिकी नौसेना की मौजूदगी और किसी भी तरह की नाकेबंदी का विरोध कर रहा है. यही मुद्दा मॉस्को में होने वाली बातचीत का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को बताई अपनी 'रेड लाइन्स', पाकिस्तान के जरिए ट्रंप को भेजा ये मैसेज

दरअसल, अराघची पिछले कुछ दिनों से लगातार कूटनीतिक दौरे कर रहे हैं. वह पहले पाकिस्तान गए, फिर ओमान पहुंचे और फिर पाकिस्तान गए और अब रूस में हैं. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद से मुलाकात की. इन बैठकों के जरिए ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ तालमेल बनाकर एक साझा रणनीति तैयार करने पर फोकस कर रहा है.

Advertisement

पुतिन संग मिलकर क्या मैसेज देना चाहते हैं अराघची

ईरान इस समय दो स्तरों पर काम कर रहा है. एक तरफ वह क्षेत्रीय देशों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपने प्रमुख सहयोगी रूस के साथ संबंधों को मजबूत कर रहा है. मॉस्को यात्रा को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. रूस लंबे समय से ईरान का करीबी सहयोगी रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसका समर्थन करता रहा है.

यह भी पढ़ें: एक देश से दूसरे देश... बड़ी जंग या शांति की जद्दोजहद? इस्लामाबाद के बाद मॉस्को पहुंचे अराघची

अमेरिका को रवैया बदलने की सलाह

रूस की तरफ से भी अमेरिका के रुख की आलोचना की गई है. वियना में रूस के प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने वॉशिंगटन पर 'दबाव और धमकी' की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर बातचीत में प्रगति चाहिए तो अमेरिका को अपना रवैया बदलना होगा.

हालांकि, अब तक अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर में सीधे बातचीत की कोई स्पष्ट संभावना नजर नहीं आ रही है. अप्रैल में हुई शुरुआती शांति वार्ता भी बेनतीजा रही थी. ऐसे में अराघची की यह कूटनीतिक सक्रियता इस बात का संकेत है कि ईरान बातचीत के लिए रास्ते खुले रखना चाहता है, लेकिन अपनी शर्तों और 'रेड लाइन्स' के साथ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement