पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. पार्टी सांसद डेरेक ओब्रायन ने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा, जबकि टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक होती है तो उसके गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं. इस मामले को लेकर राज्य और केंद्र के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है.