उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने खुद कैमरे पर आकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पीड़िता के अनुसार, आरोपी शाहनवाज ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना नाम 'आयुष ठाकुर' बताया था. उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी और अन्य जगहों पर भी नकली नाम का इस्तेमाल किया था.