'देश में कहीं नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद, नींव रखी तो उखाड़ फेंकेंगे', मेरठ में बोले संगीत सोम; खामेनेई की मौत पर कसा तंज

मेरठ में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने बाबरी मस्जिद और इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोटूक कहा कि बाबर के नाम पर देश में एक ईंट भी नहीं लगने दी जाएगी और समर्थकों को इसे लेकर संकल्प भी दिलाया.

Advertisement
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम (File Photo) बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम (File Photo)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

Uttar Pradesh News: पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने मेरठ में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मंच से बाबरी मस्जिद और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश में दूसरी बार बाबरी मस्जिद का कलंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संगीत सोम ने इजराइल-ईरान युद्ध का उल्लेख करते हुए अली खामेनेई की मौत पर तंज कसा कि जो लोग अपने 'सुप्रीम लीडर' की सुरक्षा नहीं कर सके, वे भारत में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने समर्थकों से संकल्प लेने को कहा कि अगर कहीं बाबरी के नाम की नींव भी रखी गई, तो उसे उखाड़ दिया जाएगा.

Advertisement

बाबरी के नाम पर एक ईंट भी बर्दाश्त नहीं

संगीत सोम ने बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सनातनी समाज ने 500 साल तक भगवान राम के मंदिर का इंतजार किया और बाबरी का कलंक झेला है. उन्होंने चेतावनी दी कि अब देश में आक्रांताओं के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी. 

सोम ने कहा कि बाबर के नाम पर एक ईंट भी इस देश में नहीं लग सकती. उन्होंने संकल्प दिलाया कि यदि ऐसा कोई प्रयास हुआ, तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी और हर सनातनी इसका विरोध करेगा.

खामेनेई पर रिएक्शन 

मीडिया से बात करते हुए सोम ने इजराइल-ईरान संघर्ष का जिक्र किया और मुस्लिम समुदाय पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को उनके घर में घुसकर मार दिया गया, लेकिन कथित रहनुमाओं के मुंह में 'दही जम' गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया को मुस्लिम वर्ल्ड बनाने की तैयारी का जवाब दिया जा चुका है और जो अपनी रक्षा नहीं कर सकते, वे भारत में धार्मिक विषयों को उछाल रहे हैं.

Advertisement

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

होली के उल्लास के बीच राजनीति की चर्चा करते हुए संगीत सोम ने भविष्य की भविष्यवाणी भी की. उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार एक बार फिर बड़े अंतर के साथ सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि आज का सनातनी जाग चुका है और वह देश की अस्मिता के खिलाफ किसी भी कदम को स्वीकार नहीं करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »