'पत्नी को ना परेशान करना, मैंने प्यार किया तो सजा मुझे ही मिलेगी', आगरा में पति ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के आगरा के ईदगाह कुतुलपुर (रकाबगंज) में 21 वर्षीय सोनू कुमार ने घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कदम उठाने से पहले सोनू ने दो मिनट का भावुक वीडियो बनाकर खुद को जिम्मेदार बताया और अपने परिवार से पत्नी व उसके परिजनों को परेशान न करने की गुहार लगाई.

Advertisement
अपने आखिरी वीडियो में सोनू को बयां किया दर्द (Photo- Screengrab) अपने आखिरी वीडियो में सोनू को बयां किया दर्द (Photo- Screengrab)

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST


उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. पति ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए पत्नी और उसके परिवार को किसी भी तरह से परेशान न करने की अपील करता नजर आ रहा है.

Advertisement

आत्महत्या से पहले युवक ने करीब दो मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, वायरल वीडियो में युवक रोते हुए अपने परिवार से माफी मांगता है और बार-बार अपनी पत्नी को बेगुनाह बताते हुए उसे किसी तरह की परेशानी न देने की गुहार लगाता है.

मामला आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कुतुलपुर इलाके का है. यहां रहने वाले 21 वर्षीय सोनू कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

घरेलू कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा

आत्महत्या से पहले सोनू ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया था. शुरुआती जांच में घरेलू कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

वीडियो में सोनू कहता है कि उसने शराब पी रखी है और अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा. वह कहता है कि उसकी पत्नी को कोई परेशान न करे. वह अपने घर में रहे या अपने मायके चली जाए, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. युवक यह भी कहता है कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जिए.

'पत्नी जिम्मेदार नहीं'

वीडियो में सोनू कई बार दोहराता है कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी जिम्मेदार नहीं है. वह कहता है, "गलती मेरी थी. मैंने शादी की, मैंने प्यार किया. उसकी सजा मुझे ही मिलनी चाहिए, उसे नहीं, न उसके घरवालों को कुछ कहना, न किसी और को."

अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए सोनू कहता है कि उसने जो भी किया, गलत किया. अब उससे जिंदगी का बोझ नहीं उठाया जा रहा था. इसलिए उसने यह कदम उठाया. वह परिवार से कहता है कि उसे माफ कर दें और उसकी पत्नी को किसी तरह की तकलीफ न पहुंचाई जाए. वीडियो के आखिर में युवक अपने परिवार के लिए प्यार जताते हुए भावुक हो जाता है और कहता है कि वह जितना जी सकता था, उतना जी लिया. अब उससे आगे नहीं हो पा रहा था.

Advertisement

फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. पुलिस ने अपने x हैंडल पर कहा है कि 21 जुलाई 2026 को थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »