कार में शीशे काले और पुलिस का स्टीकर...गश्त के दौरान पड़ी SSP की नजर और फिर...

UP News: बरेली में SSP अखिलेश चौरसिया फोर्स के साथ पैदल गश्त कर रहे थे. उनकी नजर एक कार पर पड़ी. शीशों पर काले रंग की फिल्म चढ़ी थी और उस पर police लिखा था. जांच में SSP को पता चला कि यह कार एक दरोगा की है. जिसके बाद वह काफी नाराज हुए और उन्होंने कार का चालान करने के साथ उसे सीज करने का आदेश दिया.

Advertisement
दरोगा की कार का कटा चालान (फोटो-आजतक) दरोगा की कार का कटा चालान (फोटो-आजतक)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एसएसपी ने दरोगा की कार का चालान काटने के साथ सीज करने का आदेश दिया है. दरअसल गश्त के दौरान एसएसपी की नजर एक कार पर पड़ी. जिसके शीशे पर काले रंग की फिल्म चढ़ी हुई थी और उस पर पुलिस का स्टीकर भी लगा था. साथ ही कार भीड़भाड़ वाली जगह पर नो पार्किंग जोन में खड़ी थी.   

Advertisement

यह देखकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया काफी नाराज हुए और उन्होंने तुरंत ही इसके जांच के आदेश दिए. जब एससीपी को यह पता चला कि यह कार किसी पुलिसकर्मी की है तो उन्होंने तुरंत ही कार्रवाई के निर्देश दिए और दरोगा की कार का चालान काटकर उसे सीज कर दिया गया. 

जानकारी के मुताबिक शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बरेली एसएसपी अखिलेश चौरसिया फोर्स के साथ पैदल गश्त कर रहे थे.  इस दौरान उन्हें एक कार दिखी जिस पर पुलिस लिखा हुआ था. जब पता किया गया तो गाड़ी पुलिसकर्मी की ही निकली. कार पर पुलिस का लोगो बना हुआ था और शीशे पर काली फिल्म लगा थी. कार के शीशे पर काली फिल्म लगाना गैरकानूनी है ट्रैफिक नियमों के खिलाफ भी. एसएसपी फौरन गाड़ी का चालान करने और उसे सीज करने के आदेश दे दिए.

Advertisement

इस दौरान गलत तरीके से खड़े वाहनों का चालान किया गया और जाम लगाने वाले स्थानों को भी चिन्हित करके वहां से अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया गया. इस मौके पर कई गाड़ियों के फोटो भी खीचें गए जिनकी चालान प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है.

दरोगा की कार को सीज कर दिया गया

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया, “उच्च अधिकारियों और शासन की मंशा के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं. इसी क्रम में आज मेरे द्वारा एसपी सिटी और एएसपी द्वारा बारादरी क्षेत्र में पैदल गस्त की गई. हम यहां आए तो रोडवेज के आगे एक गाड़ी खड़ी थी, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था. पुलिस का लोगो लगा हुआ था और उसमें काली फिल्म थी. उस गाड़ी को सीज किया गया है. इस पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »