'टीआई के थप्पड़ ने बनाई मेरी किस्मत...' गाजीपुर में बोले मंत्री ओमप्रकाश राजभर; विपक्ष पर भी जमकर बरसे

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर के अनुदेशक सम्मान समारोह में अपने संघर्ष के दिनों का एक बेहद दिलचस्प और भावुक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे बनारस में ऑटो चलाने के दौरान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के थप्पड़ ने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी.

Advertisement
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Photo- ITG) गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Photo- ITG)

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार, 18 मई को गाजीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह के मंच से अपनी संघर्ष गाथा सुनाई. बनारस में पढ़ाई के दौरान रात में ऑटो चलाकर गुजारा करने वाले राजभर को ओवरलोड सवारी बैठाने पर एक टीआई ने बीच सड़क पर थप्पड़ मार दिया था. 

इस अपमान ने उनके भीतर बड़ा बनने की आग जगा दी, जिसके बाद बहुजन नेता कांशीराम से मुलाकात कर वे राजनीति में आए. साल 2017 में मंत्री बनने के बाद उन्होंने उस रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर जाकर उन्हें सलाम किया था.

Advertisement

अनुदेशकों का मानदेय हुआ 17 हजार

डीएम अनुपम शुक्ल, विधायक बेदीराम और एमएलसी विशाल सिंह चंचल की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जिले के 375 अनुदेशकों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय ऑनलाइन ट्रांसफर किया. उन्होंने बताया कि अनुदेशकों को पहले मिलने वाले 7 हजार रुपये के मानदेय को अब बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. सरकार का यह फैसला 1 अप्रैल से प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है.

राहुल, अखिलेश और मदनी पर बरसे मंत्री

सम्मान समारोह के मंच से ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में भारत को कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया, जबकि अखिलेश यादव के 'पिंक' या पीडीए (PDA) नारे पर तंज कसते हुए उसे 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' करार दिया. मुस्लिम नेताओं और मदनी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने साफ लहजे में सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement