अनाथ बच्चे को शराब पिलाती और यौन शोषण करती थी महिला टीचर! हुई गिरफ्तार

स्कूल की महिला टीचर पर एक टीनएज अनाथ स्टूडेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. टीचर ने बेघर छात्र को अपने घर में पनाह देने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न करती रही.

Advertisement
महिला टीचर पर बेघर स्टूडेंट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप (Representational Photo - Pexels) महिला टीचर पर बेघर स्टूडेंट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप (Representational Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

एक महिला टीचर ने बेघर स्टूडेंट को पढ़ाई में मदद के नाम पर अपने घर में पनाह दी. फिर उसे शराब पिलाना शुरू किया. इसके बाद उसका यौन शोषण करने लगी. स्टूडेंट भी फिर से बेघर हो जाने के डर से इसका विरोध न कर सका और सबकुछ सहता रहा. आखिरकार, पासआउट होने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी टीचर की सारी करतूत पुलिस को बता दी.   

Advertisement

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा की 49 साल की शिक्षिका पर बेघर छात्र को अपने घर में पनाह देने के बाद उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, एक विकृत मानसिकता वाली शिक्षिका पर एक बेघर छात्र का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है, जो कभी उसे मां समान मानता था. शिक्षिका ने उस छात्र को अपने फ्लोरिडा स्थित घर में पनाह दी और उसे खूब शराब पिलाई.

घर में रखकर बार-बार करती रही यौन शोषण
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, सैनफोर्ड स्थित क्रूम्स अकादमी में पढ़ाने वाली  मैकेन्ज़ी मैकलीन ने अपने 16 साल के छात्र का बार-बार यौन उत्पीड़न किया. इसमें मार्च 2024 में उसके साथ रहने के बाद दो महीने की अवधि में पांच से दस बार यौन उत्पीड़न शामिल है. मैकलीन को पिछले मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

गिरफ्तारी के हलफनामे में कहा गया है कि किशोर के साथ संबंध बनाने के कुछ ही समय बाद, उस शिक्षिका ने उसे 12 शॉट जिन पिलाए, जबकि वह उसकी बेटी के साथ वीडियो गेम खेल रहा था. जब मैकलीन बहुत ज्यादा नशे में थी, तो उसने अपने बच्चे को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा और फिर उस किशोर के साथ गंदी हरकत करने लगी.

अदालती दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि छात्र, नौ महीने तक उस महिला टीचर शिक्षक के साथ रहा. पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि वह  मैकलीन को खुद से दूर धकेल देता था और उसे बताता था कि यह गलत है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, किशोर मैकलीन को मां के समान मानता था. उसने पुलिस को बताया कि उसे दुर्व्यवहार सहने के लिए मजबूर होने जैसा महसूस हुआ. क्योंकि, अगर वह टीचर के खिलाफ जाता तो उसके पास रहने की जगह या खाने के लिए भोजन नहीं होता. 

छात्रों को शराब पिलाने और गांजा देने का आरोप
पुलिस ने बताया कि 16 के एक और छात्र ने भी उस बदनाम शिक्षिका पर उसे और अन्य छात्रों को शराब, मारिजुआना गमीज़ और एडरॉल जैसे अवैध पदार्थ देने का आरोप लगाया.   दिसंबर 2024 में जब लड़का स्कूल छोड़कर चला गया तो मैकलीन गुस्से में भड़क उठी और चिल्लाते हुए खुद को चाकू से घायल कर लिया.

Advertisement

फॉक्स 35 की रिपोर्ट के अनुसार, मैकलीन ने लगभग 25 वर्षों तक सेमिनोल काउंटी पब्लिक स्कूलों में काम किया था.  गिरफ्तारी के बाद उसे प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया. वह हिस्ट्री और इकॉनमिक्स पढ़ाती थी. मैकलीन को 35,000 डॉलर के बॉन्ड पर हिरासत में रखा गया है और उन्हें 31 मार्च को अदालत में वापस पेश होना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement