'गेंद गुम हो गई...', T20 वर्ल्ड कप जीतते ही वायरल हुई दिल्ली, अहमदाबाद और यूपी पुलिस की पोस्ट

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के दौरान एक मजेदार सोशल मीडिया एक्सचेंज भी चर्चा में आ गया. भारत की धुआंधार बल्लेबाजी के बीच दिल्ली पुलिस ने X पर एक ह्यूमर भरा पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि किवी टीम गेंद 'गायब' होने की शिकायत कर सकती है, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज उसे लगातार स्टैंड में भेज रहे हैं.

Advertisement
भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया (Photo:PTI) भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया (Photo:PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी. इसके साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है. भारत ने 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.देश के लोगों के साथ सोशल मीडिया पर भी इसका असर देखा गया. इसी बीच दिल्ली पुलिस और अहहमदाबाद पुलिस की एक मजेदार पोस्ट वायरल हो रही है.

Advertisement


दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, उसी दौरान दिल्ली पुलिस ने X पर अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया.दिल्ली पुलिस ने लिखा कि डियर अहमदाबाद पुलिस, किवी की तरफ से गेंद गायब होने की शिकायत आ सकती है. इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है… हमारी टीम के बल्लेबाज ही गेंद को स्टैंड में भेज रहे हैं.

अहमदाबाद और यूपी पुलिस भी मैदान में उतरीं

दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट का जवाब अहमदाबाद पुलिस ने भी उसी अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा कि इस जानकारी के लिए धन्यवाद. इस मामले को उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है. ये सिलसिला यहीं नहीं रूका. इसमें यूपी पुलिस भी कुद पड़ी.

Advertisement

यूपी पुलिस अपनी प्रतिक्रिया दी कि 'केस का स्टेटस अपडेट, पिछली शिकायत: गेंद गुम हो गई. नई शिकायत: पूरी बल्लेबाजी टीम गायब हो गई. हमारा आकलन है कि यह कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है. यह बुमराह है. तीनों पुलिस विभागों के बीच हुई इस मजेदार बातचीत की अभी तक मजे लिए जा रहे हैं.यह बातचीत वायरल हुई, यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया.

देखें पोस्ट


अहमदाबाद पुलिस का जवाब…


फिर यूपी पुलिस भी बातचीत में कूद पड़ी 

 

भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया. टीम अपने ही घर में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई.इस जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड (2010, 2022) और वेस्टइंडीज (2012, 2016) को पीछे छोड़ दिया.अब भारतीय टीम ही ऐसी एकमात्र टीम बन गई है जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. 2007, 2024 और 2026.यानी टी20 क्रिकेट में भारत ने अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »