रिश्ता तुड़वाने का काम! पार्टनर से ब्रेकअप नहीं कर पा रहे? ये कंपनी आपकी ओर से करेगी बात

कई लोग रिश्ता खत्म करना तो चाहते हैं, लेकिन पार्टनर के सामने बैठकर 'ब्रेकअप' बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं, तो अब एक कंपनी ने इसका भी समाधान निकाल लिया.

Advertisement
इस अजीबो-गरीब जॉब पर लोगों ने क्या कहा (सांकेतिक तस्वीर :AI) इस अजीबो-गरीब जॉब पर लोगों ने क्या कहा (सांकेतिक तस्वीर :AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST


किसी रिश्ते को शुरू करना आसान हो सकता है, लेकिन उसे खत्म करना अक्सर सबसे मुश्किल काम होता है. कई लोग सीधे बात करने की बजाय अचानक फोन उठाना बंद कर देते हैं, मैसेज का जवाब नहीं देते और बिना कुछ बताए रिश्ता खत्म कर देते हैं. इसे आज की भाषा में 'घोस्टिंग' कहा जाता है.

अब इसी समस्या से निपटने के लिए डेटिंग प्लेटफॉर्म Dating.com ने एक अनोखी नौकरी निकाली है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

Advertisement

क्या है Chief Breakup Officer?

कंपनी Chief Breakup Officer (CBO) की भर्ती कर रही है. इस पद पर चुने गए व्यक्ति का काम होगा उन लोगों की ओर से उनके पार्टनर को यह बताना कि रिश्ता अब खत्म हो चुका है.यानी अगर कोई व्यक्ति खुद ब्रेकअप की बात नहीं कर पा रहा है, तो Chief Breakup Officer उसकी ओर से यह मुश्किल बातचीत करेगा.

नौकरी में क्या करना होगा?

कंपनी के मुताबिक, इस नौकरी में सिर्फ 'ब्रेकअप' बोलना ही काफी नहीं होगा.चुने गए व्यक्ति को सामने वाले से सम्मानजनक और संवेदनशील तरीके से बात करनी होगी. साथ ही यह भी तय करना होगा कि मामला सामान्य था, थोड़ा उलझा हुआ था या पूरी तरह खराब स्थिति में पहुंच चुका था.

किसे मिलेगी नौकरी?

Dating.com के अनुसार, ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी जो कम से कम तीन ब्रेकअप का अनुभव कर चुके हों.साथ ही उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि रिलेशनशिप, सिचुएशनशिप और 'इट्स कॉम्प्लिकेटेड' जैसे रिश्तों में क्या अंतर होता है.कंपनी का कहना है कि इसका मकसद 'घोस्टिंग' की बढ़ती समस्या को कम करना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कभी पुणे में जॉब, आज 5BHK घर और Audi... नीदरलैंड्स के सफर ने बदली किस्मत, इंजीनियर की कहानी वायरल

Dating.com ने एक स्टडी का हवाला देते हुए दावा किया कि Gen Z और Millennials के 84 फीसदी लोग अपने जीवन में कभी न कभी घोस्टिंग का शिकार हुए हैं.

कंपनी की डेटिंग एक्सपर्ट जेमी ब्रॉनस्टीन के मुताबिक, आज लोग मुश्किल बातचीत से बचना चाहते हैं. तकनीक ने लोगों के लिए किसी को बिना कुछ बताए छोड़ देना पहले से आसान बना दिया है. लेकिन किसी रिश्ते का अंत भी सम्मान और ईमानदारी के साथ होना चाहिए.

इस अजीबो-गरीब जॉब पर लोगों ने क्या कहा?

यह नौकरी सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.कुछ लोगों का कहना है कि अगर इससे किसी को सम्मानजनक तरीके से रिश्ते से बाहर निकलने में मदद मिलती है, तो यह अच्छा विचार है.वहीं कई यूजर्स का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति खुद अपने पार्टनर से ब्रेकअप तक नहीं कर सकता, तो उसे रिश्ता शुरू भी नहीं करना चाहिए. वहीं किसी ने लिखा कि अब ब्रेकअप भी आउटसोर्स होने लगा! दूसरे ने मजाक में कहा कि अब शायद अगली नौकरी 'सॉरी बोलने वाला ऑफिसर' की भी आ जाएगी.

बदल रही है डेटिंग की दुनिया?

Advertisement

रिश्तों को निभाने और खत्म करने का तरीका तेजी से बदल रहा है. 'घोस्टिंग', 'सिचुएशनशिप' और अब Chief Breakup Officer जैसी बातें बताती हैं कि डिजिटल दौर में डेटिंग की दुनिया पहले से काफी अलग हो चुकी है.यही वजह है कि Dating.com की यह अनोखी नौकरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है.


दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ मार्केटिंग स्टंट नहीं था. LinkedIn पर इस पद की आधिकारिक जॉब पोस्ट भी दिखाई गई, जिसमें बताया गया कि यह अमेरिका स्थित रिमोट नौकरी थी. दो हफ्तों के भीतर 26 लोग इसके लिए आवेदन कर चुके थे. फिलहाल कंपनी ने आवेदन लेना बंद कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »