चाइनीज रोबोट का कमाल, इंसानों की तरह डांस से लेकर कुंग फू तक, वीडियो वायरल

चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीन के रोबोट्स ने कमाल के डांस मूव दिखाए हैं. इसमें मार्शल आर्ट्स को मिक्स किया गया है. 4 मिनट के वीडियो में रोबोट्स ने इंसानों के साथ मिलकर डांस किया. रोबोट्स ने लाठी के साथ डांस करके दिखाया और रोबोट ने तलवारबाजी भी करके दिखाया.

Advertisement
CCTV के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला इवेंट में चाइनीज रोबोट्स ने डांस किया. Spring Festival Gala. (Photo: CCTV) CCTV के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला इवेंट में चाइनीज रोबोट्स ने डांस किया. Spring Festival Gala. (Photo: CCTV)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चाइनीज रोबोट एक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं. 4 मिनट के वीडियो में चाइनीज रोबोट ने इंसानों के जैसा डांस, मार्शल आर्ट्स, बैक फ्लिप और तालवारबाजी करते दिखाया है. 

ये वायरल वीडियो असल में 2026 के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का है, जिसका आयोजन चाइनीज ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने आयोजित किया था और यह एक एनुअल इवेंट है.

Advertisement

कई रोबोटिक्स कंपनियों ने लिया हिस्सा 

ये इवेंट यिवू शहर में आयोजित किया था, जहां करीब 20 लाख लोग रहते  हैं. यहां रोबोटिक्स कंपनी जैसे मैजिकलैब यूनिट्री रोबोटिक्स, नोएटिक्स रोबोटिक्स और बीजिंग गलबॉट ने अपने रोबोट्स का काबिलियत को दिखाने की कोशिश की है. 

ह्यूमनॉयड रोबोट्स का यूज किया 

यूनिट्री रोबोटिक्स ने मार्शळ आर्ट्स थीम पर परफॉर्म करने के लिए अपने ह्यूमनॉयड रोबोट्स का यूज किया है. इन रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स एक्टर के साथ परफॉर्म किया. 

यहां देखें रोबोट का वायरल वीडियो 


रोबोट ने तलवारबाजी भी करके दिखाई 

इस दौरान उन्होंने लाठी और तलवारबाजी भी की है. इंसानों की मौजदूगी के बावजूद रोबोट्स ने बेहतरीन तरीके से परफॉर्म किया. 4 मिनट के इस वीडियो में रोबोट्स के साथ कोई खामी नजर नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: कहीं एक्सपायर तो नहीं आपका स्मार्टफोन, मंडरा रहा खतरा

Advertisement

360 डिग्री रोटेशन, बैक फ्लिप और साइड फ्लिप 

360 डिग्री रोटेशन को कंप्लीट करने के लिए मैजिकलैब के MagicBot Z1 रोबोट को शामिल किया गया है. वहीं नोएटिक्स रोबोट ने 12 स्क्वेयर मीटर के स्टेज में साइड फ्लिप और बैक फ्लिप लगाई है. 

इन सभी रोबोट्स ने मिलकर दिखाया है कि अब ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो रोबोट्स नहीं कर सकते हैं. मोशन कंट्रोल में उसने सभी संभावनाओं को पार लिया है. इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रोबोट्स मार्शल आर्ट्स सीख रहे थे. हालांकि इस जानकारी को किसी ने कंफर्म नहीं किया है कि ये वही रोबोट हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement