गूगल ने पहले ही भेज दिया था वेनेजुएला में भूकंप का अलर्ट, फोन पर आया था ये मैसेज

वेनेजुएला में दो तीव्र भूकंप आए हैं, जिसकी वजह से वहां भीषण तबाही मची. पहले 7.4 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया और फिर दूसरा 7.2 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया. ऐसे में वहां कई इमारत ध्वस्त हो गईं. इस दौरान गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कई लोगों को भूकंप आने से पहले मैसेज अलर्ट भेजा था.

Advertisement
गूगल ने भयंकर भूकंप से पहले वेनेजुएला के लोगों को अलर्ट भेजा था. (Photo: @jamoran1356/X, Reuters) गूगल ने भयंकर भूकंप से पहले वेनेजुएला के लोगों को अलर्ट भेजा था. (Photo: @jamoran1356/X, Reuters)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

वेनेजुएल को लगातार दो भंयकर भूकंप का सामना करना पड़ा. दोनों ही भूकंप की तीव्रता 7 रिक्टर स्केल से ऊपर थी. भूकंप आने से कुछ सेकेंड पहले गूगल की तरफ से सभी को अलर्ट भेजा गया, जो लाइट की स्पीड से जाता है. जिसकी जानकारी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भी शेयर की है. 

पहला भूकंप 7.4 रिक्टर स्केल पर आया और दूसरा भूकंप 40 सेकेंड बाद 7.2 रिक्टर स्केल पर आया. दोनों  भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जहां कई इमारते धराशायी हो गईं और यहां तक कि इंटरनेट ठप हुआ. मलबे में कई लोगों की फंस होने की आशंका जताई गई है. साथ ही हजारों मौतों की आशंका है. 

Advertisement

X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एर यूजर्स ने गूगल की तरह से आने वाले भूकंप के नोटिफिकेशन अलर्ट का स्क्रीनशॉट्स शेयर क्या है. भूकंप अलर्ट में बताया है कि करीब 6.2 रिक्टर स्केल के तहत भूकंप आ रहा है, 341 किलोमीटर दूर है. 

बड़ी ही खास है गूगल की सर्विस 

गूगल की एक सर्विस है, जिसमें वह कुछ स्मार्टफोन की मदद से भूकंप की गति और दिशा का पता लगाता है. इसके बाद वह प्रकाश की गति से आसपास के स्मार्टफोन पर भूकंप का अलर्ट भेजता है. 

गूगल ने वेनेजुएला में भूकंप आने से पहले फोन पर मैसेज था. (Photo: X/@jamoran1356)

फोन के एक्स्लरोमीटर का होता है इस्तेमाल 

मॉडर्न स्मार्टफोन एक्स्लरोमीटर के साथ आते हैं, जो आमतौर पर स्मार्टफोन की रोटेशन को डिटेक्ट करते हैं. इसके बाद मोबाइल स्क्रीन को लैंडस्कैप मोड और नॉर्मल मोड में कन्वर्ट करता है. साथ ही यह वाइब्रेशन को भी डिटेक्ट करने का काम करता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद सब तहस-नहस, इंटरनेट हुआ ठप, कैसे सुधरेंगे हालात?

फोन के वाइब्रेशन से भूकंप का पता 

गूगल का सिस्टम इस सेंसर की मदद से भूकंप और फोन वाइब्रेशन का पता लगाता है. ढेर सारे स्मार्टफोन से डेटा इकट्ठा होता है और सिस्टम एनालाइज करता है कि भूकंप है या नहीं. भूकंप का पता चलते ही गूगल अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अलर्ट भेजता है. 

दो तरह से भेजता है अलर्ट 

गूगल के पास करीब 2 बिलियन एंड्रॉयड फोन है, जो इस नेटवर्क का हिस्सा हैं. गूगल का भूकंप अलर्ट सिस्टम दोनों सामान्यतः दो तरह के अलर्ट भेजता है, जिसमें एक हल्के भूकंप और दूसरा तीव्र भूकंप को लेकर बताते हैं. 

कुछ सेकेंड पहली ही आता है मैसेज 

गूगल ने भूकंप से पहले अलर्ट भेजा था तो फिर सवाल आता है कि आखिरकार लोग खुद को बचा क्यों नहीं पाए हैं. इसका जवाब है कि गूगल का भूकंप वाला अलर्ट सिस्टम कुछ सेकेंड पहले ही आता है. वक्त रहते जो लोग एक्शन लेते हैं वे सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »